सिर्फ सारा तेंदुलकर ही नहीं, इन हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है शुभमन गिल का नाम; जानें कौन-कौन है शामिल 

Sneha
Shubman Gill
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर (Photo Credit - Instagram/saratendulkar/shubmangill)

Shubman Gill's rumoured Girlfriends: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अपने छोटे से करियर में ही बड़ा नाम कमा चुके हैं। वह अब टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम बल्लेबाज बन गए हैं। हाल ही में उन्हें व्हाइट बॉल टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। गिल अपने खेल के अलावा निजी ज़िंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। 24 साल के गिल की डेटिंग हिस्ट्री में एक या दो नहीं बल्कि कई हसीनाओं के नाम हैं, जिनके साथ समय-समय पर उनका नाम जुड़ता रहा है।

इस आर्टिकल में हम उन सभी का नाम बताने जा रहे हैं, जिनके साथ शुभमन गिल के अफेयर की चर्चा रही।

5. मारिया अरोयोग

मारिया अरोयोग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गिल और मारिया के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब मारिया को आईपीएल मैच में शुभमन गिल के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। हालांकि, दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा गया और उन्होंने लोगों की नजरों से दूर रहना ही बेहतर समझा।

4. सोनम बाजवा

पंजाबी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर मशहूर सोनम बाजवा के भी शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाह उड़ी थी। यह अफवाह तब शुरू हुई जब सोनम और शुभमन को एक पंजाबी टॉक शो में मस्ती-मजाक करते हुए देखा गया। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही अटकलें खत्म हो गईं, क्योंकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की स्थिति पर टिप्पणी नहीं की।

3. सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्टार किड सारा अली खान का नाम हमेशा से ही शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। गिल के साथ जुड़े सबसे हाई-प्रोफाइल नामों में से एक सारा का रहा है। अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ में देखा गया था। हालांकि, बाद में दोनों फिर साथ नहीं नजर आए और ना ही इनके बीच किसी तरह की करीबी देखी गई।

2. रिद्धिमा पंडित

टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम हाल ही में शुभमन गिल के साथ जुड़ा था और दोनों के साल के अंत में शादी करने की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी।। हालांकि, रिद्धिमा ने ऐसी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह कभी भी गिल से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी गिल के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते में शामिल नहीं रहीं।

1. सारा तेंदुलकर

शुभमन गिल का नाम दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से हमेशा जुड़ता रहा है। अटकलों ने तब जोर पकड़ा जब फैंस ने देखा कि सारा अक्सर शुभमन के सोशल मीडिया पोस्ट लाइक करती हैं। शुभमन की बहन को भी सारा के साथ एक ही कार में देखा जा चुका है, जिसके बाद से फैंस का ये मानना है कि बात घरवालों तक पहुंच चुकी है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक रिश्ते की बात नहीं स्वीकारी है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now