Shubman gill hugs Ananya Panday: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों क्रिकेट कम अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शुभमन गिल और क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम एक साथ जोड़ा जाता है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इन दिनों शुभमन का नाम अलग-अलग हसीनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है।
8 सितंबर को शुभमन गिल ने 25वां बर्थडे मनाया, जिसके बाद से उनका नाम अवनीत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर शुभमन को बर्थडे विश किया था, जिसके बाद से शुभमन और अवनीत के डेटिंग करने को लेकर कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, इनके बीच कैसा रिश्ता है, इसके बारे में बिना आधिकारिक जानकारी के कुछ भी कहना संभव नहीं है। इस बीच गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एक ब्रांड के लिए शूट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शूट के बीच अनन्या पांडे को दी ‘जादू की झप्पी’
दरअसल, हाल ही में शुभमन गिल और अनन्या पांडे की एक ऑडियो प्रोडक्ट के लिए शूट के दौरान की तस्वीर सामने आई थी। वहीं, अब वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। इस वीडियो में शुभमन गिल और अनन्या पांडे के साथ नजर आ रहे हैं। देखा जा सकता है कि जैसे ही अनन्या पांडे कहती हैं वेलकम टू बीट्स, वैसे ही शुभमन आकर उनको गले लगा लेते हैं। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में गिल के फेवरेट सिंगर करन औजला का 100 मिलियन गाना चल रहा है। शुभमन गिल के इस वीडियो को देखकर फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर के मजे ले रहे हैं।
फैंस ने अनन्या को बुलाया भाभी
ब्रांड के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि हमारी भाभी कैसी हो अनन्या जैसी हो। वहीं, इससे पहले फैंस सारा को भाभी कहते थे, क्योंकि अभी तक गिल का नाम उनसे ही जोड़ा जाता था। वहीं, रियान पराग कुछ दिन पहले अपनी यूट्यूब हिस्ट्री पर अनन्या पांडे के बारे में सर्च करते पाए गए थे। इसी वजह से फैंस उनका भी जिक्र कर रहे हैं।
![वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/beatsbydre)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/7fc65-17261324980520-1920.jpg 1920w)