रोहित शर्मा से विवाद की खबरों के बीच शुभमन गिल ने शेयर की खास इंस्टाग्राम स्टोरी, सभी अफवाहों के ऊपर से हटा पर्दा

India v Pakistan - ICC Men
India v Pakistan - ICC Men's Cricket World Cup India 2023

Shubman Gill Instagram Story : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से विवाद की खबरों के बीच ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक खास स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सारे अफवाहों पर से पर्दा उठा दिया है। गिल और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थीं लेकिन शुभमन गिल ने जो स्टोरी शेयर की है, उससे यही प्रतीत होता है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई भी विवाद नहीं है और सबकुछ सही है।

Ad

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए शुभमन गिल को रिजर्व खिलाड़ियों की कैटेगरी में रखा गया था। हालांकि टीम इंडिया ने जैसे ही अपना न्यूयॉर्क लेग खत्म किया, शुभमन गिल को वापस इंडिया भेज दिया गया। इसके बाद ये खबर आई कि शुभमन गिल के ऊपर अनुशासनहीनता की वजह से कार्रवाई की गई है। ये भी खबर आई कि गिल ने कप्तान रोहित शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि शायद टीम से बाहर किए जाने की वजह से रोहित शर्मा से शुभमन गिल नाराज हैं।

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ शेयर की तस्वीर

हालांकि शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ शेयर की तस्वीर
शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ शेयर की तस्वीर

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के मेन स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था। वो रिजर्व प्लेयर्स का हिस्सा थे। वो टीम इंडिया के साथ यूएसए जरुर गए थे लेकिन न्यूयॉर्क में जैसे ही भारतीय टीम ने अपने सारे मैच खेल लिए उन्हें वापस भेज दिया गया। केवल खलील अहमद और रिंकू सिंह को रोका गया और शुभमन गिल और अवेश खान को वापस इंडिया भेज दिया गया।

Ad

जब ये खबर सामने आई तो उसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। ये भी कहा गया कि शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ ट्रैवल करने या टीम के साथ समय बिताने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान खलील, अवेश और रिंकू सिंह तीनों भारत को सपोर्ट करने पहुंचे थे लेकिन शुभमन गिल नहीं दिखे थे और इसी वजह से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद ये भी खबर आई कि उन्होंने रोहित शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अब गिल ने इन सब विवादों पर विराम लगा दिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications