SLU19 v INDU19, दूसरा यूथ टेस्ट: फॉलोऑन खेलते हुए लड़खड़ाई श्रीलंकाई पारी, पारी से हार का खतरा

हम्बनटोटा में चल रहे दूसरे यूथ टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका अंडर 19 की टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए स्टंप्स तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 47 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम को पारी से हार बचाने के लिए अभी भी 250 रन और चाहिए। नुवानिदु फर्नान्डो 2 और सेनारत्ने 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अंडर 19 की पहली पारी महज 316 रनों पर सिमट गई। उनके लिए पसिंदु सूर्यबंडारा ने शानदार 115 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सोनल दिनुषा ने भी 51 रन बनाए। एस मेंडिस अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और 49 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की तरफ से पहली पारी में मोहित जांगरा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। उनके अलावा आयुष बदोनी, सिद्धार्थ देसाई और यतिन मंगवानी को 2-2 सफलताएँ मिली। भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 613 रन बनाकर घोषित की। फॉलोऑन खेलते हुए भी श्रीलंका की स्थिति में कुछ विशेष सुधार देखने को नहीं मिला। कमिल मिशारा सिर्फ 5 रन बनाकर अर्जुन तेंदुलकर का शिकार बने। इसके बाद निशान मदुश्का ने जरुर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। निपुन धनंजय को यतिन मंगवानी ने आउट कर श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ा दी। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम 47/3 के स्कोर के साथ पारी से हार टालने के लिए संघर्ष कर रही थी। अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बदोनी और यतिन मंगवानी 1-1 विकेट झटक चुके हैं। संक्षिप्त स्कोर भारत: 613/8 पारी घोषित श्रीलंका: 316/10, 47/3 फॉलोऑन

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications