SLvIND: दूसरे दिन बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और उसके बाद पहली पारी में श्रीलंका को शुरूआती दो झटके भी दे दिए हैं। गॉल में पहले टेस्ट को जीतने के बाद भारतीय टीम इस मैच को भी जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है। आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन बने आंकड़ों पर: # रविचन्द्रन अश्विन ने अपनी 54 रनों की पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे किये। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन और 250 विकेट का डबल भी पूरा किया और भारत से ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। अश्विन के अलावा भारत की तरफ से ये रिकॉर्ड सिर्फ कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने ये रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा अश्विन ने ये रिकॉर्ड 51वें टेस्ट में बनाया और सर रिचर्ड हैडली (54 टेस्ट) के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। # पहली बार किसी टीम ने श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में 600 का स्कोर बनाया। भारत का 622/9 का स्कोर श्रीलंका में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ज्यादा रन बांग्लादेश (638) और भारत (707) ने बनाये हैं। # भारत के 6 बल्लेबाजों ने 50 से ऊपर का स्कोर बनाया। विदेशों में इससे पहले 2007 ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने ये रिकॉर्ड पहली बार बनाया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications