SLU19 v INDU19, पहला यूथ टेस्ट: दूसरी पारी में श्रीलंका की शानदार बल्लेबाजी, पारी से हार का खतरा बरकरार

कोलम्बो में भारत अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका अंडर 19 टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 177 रन बनाए हैं। अभी भी वे भारत के पहली पारी में बनाए गए स्कोर से 168 रन पीछे हैं। सुर्याबंडारा 20 और नुवानिदु फर्नान्डो 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कल के स्कोर 473/5 से आगे खेलते हुए भारत की पहली पारी 589 रनों पर समाप्त हो गई। कल के शतकवीर आयूष बदोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। नेहल वधेरा कल के स्कोर में महज एक रन जोड़कर 82 के कुल स्कोर पर आउट हुए। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपना खाता नहीं खो पाए और शून्य के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भारत की पहली पारी 589 रनों पर समाप्त हुई तब उन्हें पहली पारी के आधार पर उन्हें 345 रनों की बढ़त प्राप्त हुई। श्रीलंका के लिए सेनारत्ने ने 6 और परेरा ने 2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम की सधी हुई शुरुआत रही। 42 रनों के कुल स्कोर पर कामिल मिशारा (13) के रूप में उनका पहला विकेट गिरा। इसके बाद निशान फर्नान्डो और निपुन दनंजय ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। दनंजय ने महज 20 रन बनाए लेकिन फर्नान्डो ने अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद दोनों आउट हो गए और स्कोर 142/3 हो गया। फर्नान्डो ने 104 रनों की पारी खेली। सुर्याबंडारा और नुवानिदु फर्नान्डो ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और स्टंप्स तक दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम का स्कोर 177/3 रहा। भारत के लिए मोहित जांगरा ने 3 विकेट झटके। संक्षिप्त स्कोर श्रीलंका अंडर 19: 244/10, 177/3 भारत अंडर 19: 589/10

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications