SLU19 v INDU19, पहला यूथ वन-डे: भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ कोलम्बो में खेले गए पहले यूथ वन-डे में भारत ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 5 वन-डे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त प्राप्त कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 38.4 ओवर में 143 रनों पर सिमट गई। भारत ने अड़तीसवें ओवर की पहली गेंद तक 4 विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह बिलकुल सही साबित नहीं हुआ। निशान मदुश्का शून्य रन बनाकर आउट हुए। इस समय कुल स्कोर 16 रन था। इसके बाद तीन विकेट और गिरकर स्कोर 49/4 हो गया। श्रीलंका के सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते गए। निपुन मलिंगा (38) सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलवा निपुन धनंजय ने भी 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। पूरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवर खेले बगैर 143 रन के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए अजय देव ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। मोहित जांगरा, जतिन मंगवानी और आयुष बदोनी ने भी 2-2 सफलताएँ प्राप्त की। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट पवन शाह (12) के रूप में गिरा। उसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 15 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। अनुज रावत (50) और आर्यन जुयाल (20) ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के और करीब पहुंचा दिया। इसके बाद समीर चौधरी (31*) और अथर्व तायडे (9*) ने बचे हुए रन बनाकर टीम को अड़तीसवें ओवर की पहली गेंद तक 6 विकेट से मैच में जीत दिलाई। श्रीलंका की तरफ से लक्षिता मानसिंघे ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। अविष्का लक्षण और मेंडिस ने भी 1-1 सफलता अर्जित की। संक्षिप्त स्कोर श्रीलंका अंडर 19: 143/10 (निपुन मलिंगा 38, अजय देव 18/3) भारत अंडर 19: 144/4 (अनुज रावत 50, मानसिंघे 32/2)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications