SLU19 v INDU19, पांचवां यूथ वन-डे: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 3-2 से सीरीज जीती

कोलम्बो में भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 को पांचवें और अंतिम यूथ वन-डे में 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में भारत ने 42.4 ओवर में 2 विकेट पर 214 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही। पहला विकेट महज 32 रनों के स्कोर पर परनवितना (17) के रूप में गिरा। इसके बाद दूसरा विकेट गिरकर स्कोर 33/2 हो गया। निशान मदुशंका (95) और निपुण धनंजय (56) ने 101 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की। दोनों के आउट होते ही श्रीलंका के अन्य बल्लेबाज स्कोर तेजी से आगे नहीं बढ़ा पाए और पूरी टीम 9 विकेट पर 212 रन बना पाई। भारत के लिए मोहित जांगरा ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा अजय देव, सिद्धार्थ देसाई और हर्ष त्यागी ने 1-1 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पदीक्कल ने 71 रन जोड़े। इसके बाद देवदत्त 38 रन बनाकर आउट हो गए। जायसवाल एक छोर पर टिके रहे और स्कोर आगे बढ़ाते चले गए। उनका साथ पवन शाह (36) ने दिया। जायसवाल (114*) शतक बनाने के बाद भी टिके रहे और भारत ने 2 विकेट पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज 3-2 से सीरीज जीत ली। श्रीलंका के लिए मानसिंघे और अविष्का लक्षन ने 1-1 विकेट चटकाया। संक्षिप्त स्कोर श्रीलंका अंडर 19: 212/9 (मदुशंका 95, मोहित जांगरा 30/2) भारत अंडर 19: 214/2 (जायसवाल 114* मानसिंघे 37/1)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications