SLU19 v INDU19, पहला यूथ टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 21 रनों से हराया

कोलम्बो में भारत अंडर 19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंका अंडर 19 टीम को एक पारी और 21 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की दूसरी पारी 324 रनों पर समाप्त हो गई। भारत के लिए मोहित जांगरा ने दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। अर्जुन तेंदुलकर को भी एक विकेट मिला। पहली पारी में श्रीलंका ने 244 रन बनाए थे और जवाब में भारतीय टीम ने 589 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। तीसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 177/3 था और चौथे दिन की शुरुआत में उन्होंने बढ़िया खेल दिखाया। नाबाद बल्लेबाज नुवानिदु फर्नान्डो ने शानदार 78 रनों की पारी खेली। उनके साथी खिलाड़ी सूर्याबंडारा ने भी 36 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद एस मेंडिस ने मोर्चा संभालते हुए टीम को पारी की हार से बचाने के लिए 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंतिम बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद भारत की जीत निश्चित नजर आने लगी और अंत में श्रीलंका की पूरी टीम 324 रन बनाकर आउट हो गई और एक पारी तथा 21 रनों से मैच हार गई। भारत के लिए दूसरी पारी में मोहित जांगरा ने 5 विकेट झटके। आयुष बदोनी ने भी 2 विकेट चटकाए। इससे पहले श्रीलंका अंडर 19 की पहली पारी 244 रनों पर सिमट गई थी। भारत की तरफ से पहली पारी में हर्ष त्यागी और बदोनी ने 4-4 विकेट झटके। भारत की पहली पारी 589 रनों पर समाप्त हुई। भारत की तरफ से पहली पारी में आयुष बदोनी ने नाबाद 185 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए सेनारत्ने ने छह विकेट चटकाए। संक्षिप्त स्कोर श्रीलंका: 244/10, 324/10 भारत: 589/10