SLU19 v INDU19, चौथा यूथ वन-डे: भारत ने श्रीलंका को 135 रनों से हराया

भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका में चल रही यूथ वन-डे सीरीज के चौथे मैच में मेजबान टीम को 135 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 278 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 37।2 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 33 रन के कुल स्कोर पर पहला विकेट अथर्व तायडे (20) के रूप में गिरा। इसके बाद देवदत्त पदीक्कल (71) और पवन शाह (36) ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। इस जोड़ी के टूटने पर आर्यन जुयाल (60) और यश राठौड़ (56) ने मोर्चा संभालते हुए भारतीय टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। अंतिम ओवरों में समीर चौधरी ने 16 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाकर भारत का स्कोर 6 विकेट पर 278 रन तक पहुंचाया। अविष्का लक्षण और संदन मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। कामिल मिशारा के रूप में उनका पहला विकेट गिरा, यह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाया। परनावितना (45) और निपुन परेरा (36) ने दुसरे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी निभाई। इन दोनों के आउट होने के बाद मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। उनके छह खिलाड़ी दहाई की संख्या भी नहीं छू पाए। अड़तीसवें ओवर तक पूरी श्रीलंकाई टीम 143 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई और 135 रनों के बड़े अंतर से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। भारत के लिए आयुष बदोनी और हर्ष त्यागी ने 3-3 विकेट चटकाए। भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरुरी था। सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर है और अंतिम मुकाबला निर्णायक की भूमिका निभाएगा। दोनों टीमों का संक्षिप्त स्कोर भारत अंडर 19: 278/6 (देवदत्त 71, मेंडिस 37/2) श्रीलंका अंडर 19; 143/10 (परनावितना 45, बदोनी 35/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications