SLU19 v INDU19, दूसरा यूथ टेस्ट: पहले दिन भारत ने 428/4 का विशाल स्कोर बनाया

हम्बनटोटा में श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ आज से शुरू हुए दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अंडर 19 भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पवन शाह 177 और नेहल वढ़ेरा 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से अथर्व तायडे ने भी शतक जमाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। अनुज रावत महज 11 रन बनाकर सेनारत्ने का शिकार हुए। इसके बाद अथर्व तायडे (177) ने पवन शाह के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 263 रनों की बड़ी साझेदारी की। तायडे 177 रन बनाकर वियासकंत की गेंद पर आउट हुए। पवन शाह शतक बनाने के बाद भी खेलते रहे। उन्हें आर्यन जुयाल के रूप में एक जोड़ीदार मिला और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। पवन शाह अभी भी 177 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। श्रीलंका के लिए सेनारत्ने और वियासकंत ने 1-1 विकेट झटका। 2 बल्लेबाज रनआउट हुए। भारतीय टीम ने 90 ओवर खेलकर 4 विकेट पर 428 रनों का विशाल स्कोर पहले दिन ही बनाया। इस दौरान उनका औसत 4।75 का रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने किस तरह आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। संक्षिप्त स्कोर भारत अंडर 19 पहली पारी: 428/4 (पवन शाह 177*, अथर्व 177, वियासकंत 80/1)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications