SLvIND: आज 300वां एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे एमएस धोनी

श्रीलंका के खिलाफ आज होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में सारी निगाहें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी क्योंकि आज धोनी अपना 300वां एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। इसके साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर (463) राहुल द्रविड़ (344) मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) सौरव गांगुली (311) युवराज सिंह (304) जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 45 और 67 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने बता दिया कि अब भी उनके अंदर काफी दमखम बाकी है और वो 2019 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। इससे पहले धोनी की क्षमता को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने दिखा दिया कि उनके अंदर काफी क्रिकेट बची है। अगर महेंद्र सिंह धोनी के अब तक के वनडे करियर पर नजर डालें तो 299 मैचों में उन्होंने 51.94 की औसत से 9608 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.47 का रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 183 रन उनका वनडे क्रिकेट का उच्चतम स्कोर है। महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में अब तक 10 शतक और 65 अर्धशतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 को उन्होंने अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। उस मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे। शॉन पोलक और चामिंडा वॉस के साथ वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वनडे मैचों में धोनी 200 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। धोनी अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका लक्ष्य का पीछा करते हुए औसत 100 से ज्यादा है। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए उनके वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (3738) रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी आज जब श्रीलंका के खिलाफ अपने 300वें वनडे मुकाबले में उतरेंगे तो एक और स्पेशल पारी खेलकर अपने 300वें मैच को यादगार जरुर बनाना चाहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications