पहाड़ों में कहां घूमती दिखीं स्मृति मंधाना? बॉलीवुड के खास गाने पर वी़डियो किया शेयर

smriti mandhana
(photo credit: instagram/smriti_mandhana)

Smriti Mandhana Enjoying His Trip: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधना इन दिनों क्रिकेट से दूर अपना वक्त बिता रही हैं। स्मृति क्रिकेट के मैदान के बजाय पहाड़ों का लुफ्त उठा रही हैं। अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में वुमेंस बिग बैश लीग शुरू हो रही है। इस सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ी चुन लिए हैं जिसमें भारत की छह स्टार महिला क्रिकेटर शामिल हैं। भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर लीग में अपना जलवा बिखरेंगी। वहीं इससे पहले स्मृति अपने आप को रिफ्रेश करने के लिए पहाड़ों पर जा पहुंची हैं। स्मृति अपने वेकेशन की तस्वीर और वीडियो लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में स्मृति ने अपने खूबसूरत पलों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह पहाड़ों पर नजर आ रही हैं।

स्मृति मंधाना ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं स्मृति ने इस वीडियो पर ये जवानी है दीवानी का प्यारा सा गाना लगाया है और कैप्शन लिखा कि यह कैसी यात्रा रही, अंतहीन चलने से लेकर कुछ अद्भुत लोगों से मिलने तक ,यह एक यादगार दिन रहा है।

स्मृुति मंधाना की पोस्ट पर फैन का कमेंट (photo credit: instagram/smriti_mandhana)
स्मृुति मंधाना की पोस्ट पर फैन का कमेंट (photo credit: instagram/smriti_mandhana)

सोशल मीडिया यूजर्स स्मृति के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। स्मृति क्रिकेट के मैदान पर तो जलवा बिखेरती ही हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। स्मृति की खूबसूरती और सादगी की वजह से फैंस उन्हे नेशनल क्रश तक मान बैठे हैं। वहीं एक फैन ने कमेंटकर स्मृति को क्रिकेट की क्वीन बताया है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

27 अक्टूबर से शुरू हो रहा अगला सीजन

आपको बता दें कि WBL का अगला सीजन 27 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच होगा। इससे पहले यूएई में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा जो तीन से 20 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में स्मृति मंधाना हर बार की तरह अपना जलवा दिखाएंगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now