सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय (Indian) कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ सप्ताह पहले ही सौरव गांगुली को माइनर हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

Ad

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सौरव गांगुली को भर्ती किये जाने की खबर के बारे में बताया। हाल ही में हुई एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली ज्यादातर कोलकाता में ही रहे हैं। इस बार फिर से दर्द की शिकायत उन्होंने की और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।

सौरव गांगुली को कुछ दिन पहले मिली छट्टी

पिछली बार उन्हें हार्ट में समस्या के चलते कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उनकी एंजियोप्लास्टी के बाद 7 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। इस बार उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी जांच के बाद ही अन्य चीजों के बारे में पता चलेगा।

सौरव गांगुली को फिर से भर्ती कराए जाने की खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई और सोशल मीडिया पर उनके लिए एक बार फिर से दुआएं की जाने लगी। सौरव गांगुली के फैन्स ट्विटर पर पोस्ट लिखकर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पिछली बार जब उन्हें हार्ट अटैक की समस्या हुई थी तब धमनियों में ब्लोकेज का पता चला था। उन्हें खोलने के लिए डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी का रास्ता अपनाया और सौरव गांगुली वापस आए तो स्वस्थ नजर आ रहे थे। उन्होंने बाहर आने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और फैन्स का शुक्रिया अदा भी किया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि दादा बिलकुल स्वस्थ हो गए हैं। इस बार उनके दर्द के बारे में अधिक जानकारी जांच रिपोर्ट्स आने पर ही पता चलेगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications