सौरव गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर आया ताजा अपडेट

 सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के स्वास्थ्य को लेकर कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल से अपडेट आया है। सौरव गांगुली की दूसरी बार एंजियोप्लास्टी फ़िलहाल नहीं की जाएगी। इसके अलावा यह भी अपडेट है कि सौरव गांगुली को अगले 24 घंटे में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। वह स्वस्थ हैं।

सौरव गांगुली के लिए गठित 9 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें दूसरी बार एंजियोप्लास्टी इस समय नहीं करने का फैसला लिया है। सौरव गांगुली फ़िलहाल अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति ठीक है। एक बार उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है इसलिए लगातार दो बार ऐसा करने की जरूरत मेडिकल बोर्ड ने नहीं समझी है।

सौरव गांगुली तीन दिन से अस्पताल में हैं

शनिवार को सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल लेकर जाया गया जहाँ जांच में उन्हें माइनर हार्ट अटैक आना पाया गया। इसके बाद सौरव गांगुली को अस्पताल एम् भर्ती किया गया और पूरी जांच के बाद उनके दिल में ब्लोकेज की समस्या का पता चला। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी का रास्ता अपनाते हुए उन ब्लोकेज को खोलने का काम किया। इससे सौरव गांगुली अच्छा महसूस कर रहे हैं और फ़िलहाल उनके किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होने की बात सामने आई है।

 सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

खबरों के अनुसार हार्ट में समस्या सौरव गांगुली के परिवार में चलती आ रही है। आनुवांशिकता के कारण उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ा। वह एक स्पोर्ट्समैन हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हुए खुद को फिट रखते हैं लेकिन इस समस्या के बारे में अचानक पता चला जब उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ।

तमाम फैन्स ने गांगुली के ठीक होने की प्रार्थना की और वह जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर समान्य जीवन जीने लगेंगे। कुछ समय पहले पूर्व भारतीय कपिल देव को भी कुछ इसी तरह की बीमारी का सामना करना पड़ा था और वही इलाज उनके लिए अपनाया गया था, वह दिल्ली में थे।

Quick Links