सौरव गांगुली ने BCCI अध्यक्ष पद से हटाये जाने पर तोड़ी चुप्पी, पहली बार दिया बयान

सौरव गांगुली ने मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी
सौरव गांगुली ने मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर रिटेन नहीं किया गया। उनको पद छोड़कर जाना पड़ा। नए अध्यक्ष के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने नामांकन भरा है। माना जा रहा है कि अगले अध्यक्ष वही होंगे। इस बीच दादा ने पद छोड़ने के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

दादा ने एक कार्यक्रम में कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं। सबसे अहम बात खुद पर भरोसा रखना होता है। दादा ने कहा कि मैं पहले बंगाल संघ का अध्यक्ष रहा। बाद में बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा। मैं एक प्रशासक रहा हूँ। ऐसे में मैं कुछ और कर लूँगा। हर कोई सफल और असफल होता है लेकिन बचे हुए लोग खुद पर भरोसा रखते हैं। दादा ने यह भी कहा कि हर कोई आपका टेस्ट लेता है।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली साल 2019 से बोर्ड के साथ हैं। उनके अलावा जय शाह सचिव का पद संभाल रहे हैं। हालांकि जय शाह अपना दूसरा कार्यकाल निभाएंगे, वहीँ गांगुली अब अपने पद पर नहीं होंगे। रोजर बिन्नी इस रेस में आगे आ चुके हैं और वह अगले अध्यक्ष बन सकते हैं।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य संघ के पदाधिकारियों को दो कार्यकाल लगातार नहीं रहने का निर्णय सुनाया था। अध्यक्ष और सचिव के लिए कोर्ट ने इसे अनिवार्य नहीं माना। यही कारण है कि जय शाह ने दूसरी बार नामांकन दाखिल किया है। उनके अलावा राजीव शुक्ला भी उपाध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार नामांकन भरने में सफल रहे हैं। देखना होगा कि दादा अब क्या करेंगे।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications