रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सौरव गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

India Nets Session - ICC Cricket World Cup 2019
India Nets Session - ICC Cricket World Cup 2019

बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा किसी भी परिस्थिति में काफी शांत रहते हैं और ये उनकी एक पहचान है। गांगुली ने किसी और से रोहित शर्मा के कप्तानी की तुलना करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर रोहित को पूरा टाइम दिया जाएगा।

Ad

कोलकाता में एक इवेंट से इतर बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के कप्तानी के अंदाज को लेकर प्रतिक्रिया दी। गांगुली के मुताबिक रोहित शर्मा मैदान में ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखाते हैं और काफी शांत तरीके से चीजों को हैंडल करते हैं।

रोहित शर्मा एक अलग तरह के कप्तान हैं - सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने अलग-अलग एरा के कप्तानों के साथ रोहित शर्मा की तुलना करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा चीजों को काफी शांत तरीके से हैंडल करते हैं। जब हम किसी को कोई जिम्मेदारी देते हैं तो फिर चाहते हैं कि वो हमारे हिसाब से काम करे जो सही नहीं है। जब आप किसी को सपोर्ट करते हैं तो उसे पूरा समय दीजिए और कप्तानी करने दीजिए, फिर देखिए क्या होता है। मैं किसी के कप्तानी की तुलना नहीं करता। हर किसी का अपना स्टाइल होता है।

गांगुली के मुताबिक भारत के पास अभी तक कई महान कप्तान हुए हैं जिन्होंने काफी सफलता हासिल की। उन्होंने आगे कहा,

इतने सालों से भारत के पास कई महान कप्तान हुए हैं। एम एस धोनी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं जिन्होंने ट्रांजिशन फेज को अच्छी तरह से संभाला। उन्होंने ना केवल इंडियन टीम बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी टीम को भी सफलता दिलाई। इसके बाद विराट कोहली का रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। वो एक अलग तरह के कप्तान थे। हर किसी का तरीका अलग होता है, बस आपको रिजल्ट से मतलब होता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications