सौरव गांगुली के नाम पर ईडेन गार्डन्स मैदान पर बनेगा स्टैंड

कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ‘ईडेन गार्डन्स’ में पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल के सबसे बड़े क्रिकेट आइकन सौरव गांगुली के नाम पर स्टैंड बनेगा। इसके अलावा चार अन्य स्टैंड भी बनाए जाएंगे, इनमें से तीन बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त, ए.एन घोष और स्नेहासंशु आचार्य के नाम पर होंगे। चौथा स्टेंड जगमोहन डालमिया स्टैंड के नाम पर बनाया जाएगा। गांगुली ने कहा “सुरक्षा अधिकारियों से हमें इजाजत मिल गई है। हम कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना चाहेंगे। हम इसके लिए पिछले छह महीने से प्रयास कर रहे थे लेकिन परमिशन आज ही मिली है।“ गांगुली को बंगाल में आदर्श माना जाता है। उनके संन्यास के आठ वर्ष बाद भी लोग उन्हें पूजते हैं। मैदान पर स्टैंड बनाने का प्रस्ताव बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा पिछले वर्ष ही पारित कर दिया गया था। लेकिन यह जिस स्थान पर स्थित है, उसे ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के किसी निर्माण कार्य से पहले अनुमति लेना जरूरी था। पूर्व भारतीय कप्तान ने 1992 से लेकर 2008 तक राष्ट्रीय टीम के लिए क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 113 टेस्ट और 311 वन-डे मैच खेले। टेस्ट मैचों में उनके नाम 7212 रन और एकदिवसीय मुकाबलों में 11363 रन दर्ज हैं। गांगुली के नाम पर बनने वाले स्टैंड के लिए वे तैयार हैं, बता दें कि वे अभी बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का पद भी संभाल रहे हैं। दादा के नाम से मशहूर इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपने जीवन के कई वर्षों तक ईडेन गार्डन्स मैदान पर ही क्रिकेट खेला है। गांगुली के अलावा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष स्वर्गीय जगमोहन डालमिया को भी बंगाल में खासा नाम प्राप्त था। 2015 में उनकी असामयिक मृत्यु के बाद से बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौरव गांगुली निभा रहे हैं। गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के नाम से स्टैंड बने हुए हैं, वहीं दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर वीरेंदर सहवाग के नाम से स्टैंड बना हुआ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications