श्रीलंका को सिर्फ 110 रनों पर समेटा दक्षिण अफ्रीका ने, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में हासिल की विशाल बढ़त

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। पहली पारी में 392 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को महज़ 110 रनों पर ऑल आउट कर दिया और पहली पारी में 282 रनों की विशाल बढ़त ले ली। दूसरी पारी में दूसरे दिन स्टंप्स के समय दक्षिण अफ्रीका ने 35/0 का स्कोर बना लिया है और उनकी बढ़त अब 317 रनों की हो गई है। आज दक्षिण अफ्रीका ने 297/6 से आगे खेलना शुरू किया और काइल एबोट के रूप में उन्हें पहला झटका जल्दी लग गया। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया लेकिन 101 के स्कोर पर वो भी आउट हो गए। वर्नन फिलैंडर ने 20 और केशव महाराज ने 32 रनों की पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 392 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से लहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। सुरंगल लकमल और रंगना हेराथ ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका की तरफ से पहले विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई लेकिन चाय से पहले कौशल सिल्वा और कुसल मेंडिस दोनों आउट हो गए। चाय के समय श्रीलंका का स्कोर 56/2 था। चाय के बाद वर्नन फिलैंडर और कगिसो रबाडा ने श्रीलंका की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 110 रनों पर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 26 रन उपुल थरंगा ने बनाये। फिलैंडर और रबाडा दोनों ने 4-4 विकेट लिए। उनके अलावा केशव महाराज ने भी दो विकेट लिया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने 282 रनों की बड़ी बढ़त के बावजूद श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए नहीं कहा। स्टंप्स के समय डीन एल्गर 19 और स्टीफन कुक 15 रन बनाकर खेल रहे थे। अब देखना है कि कल दक्षिण अफ्रीका अपनी दूसरी पारी कब घोषित करती है या फिर श्रीलंका के गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को जल्दी आउट करेंगे? स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका: 392 एवं 35/0 श्रीलंका: 110

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications