तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन मुश्किल में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाये 426 रन

जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहली पारी में 426 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका का स्कोर पहली पारी में 80/4 कर दिया है और मेहमान टीम के सामने सबसे पहला लक्ष्य फिलहाल फॉलोऑन बचाने का होगा। हालांकि श्रीलंका के गेंदबाजों ने दूसरे दिन बढ़िया वापसी की थी लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। आज दक्षिण अफ्रीका ने 338/3 से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन श्रीलंका के नुवान प्रदीप ने चार विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी को झटका दिया। लंच के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 398/8 था। हाशिम अमला 134 रन बनाकर आउट हो गए थे। लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी 426 रनों पर समाप्त हुई। क्विंटन डी कॉक ने 34 और वेन पारनेल ने 23 रनों का योगदान दिया। लेकिन एक समय 500 के आंकड़े की तरफ देख रही दक्षिण अफ्रीका को 426 रनों से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप और लहिरू कुमारा ने 4-4 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ को दो सफलता हाथ लगी। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दिमुथ करुनारत्ने खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कौशल सिल्वा ने कुसल मेंडिस के साथ 47 रन जोड़े लेकिन चाय के बाद सिल्वा 13, मेंडिस 41 और धनंजय डी सिल्वा 11 रन बनकर आउट हो गए और श्रीलंका का स्कोर 70/4 हो गया। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त हो गया और स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर 80/4 था। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ 11 और दिनेश चंडीमल 3 रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कगिसो रबाडा ने अभी तक दो विकेट ले लिए हैं। उनके अलावा वर्नन फिलैंडर भी दो विकेट ले चुके हैं। अब कल देखना है कि दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में कितने रनों की बढ़त मिलती है या फिर श्रीलंका के बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर के नज़दीक पहुँचते हैं? स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका: 426 श्रीलंका: 80/4

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications