SAvIND: पांचवे एकदिवसीय मैच में बने सभी आंकड़ों पर एक नजर

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवे एकदिवसीय मैच में 73 रनों से हराकर सीरीज में 4-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरो में 274 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 201 रन बनाकर आल आउट हो गई। भारत को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत मिली है। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान छक्कों को लेकर रिकॉर्ड बनाया। आइए जानते हैं 5वें मैच के दौरान क्या-क्या रोचक आंकड़े बने। 1. रोहित शर्मा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2017-18 के सीजन में वो 57 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2015/16 के सीजन में 56 छक्के लगाए थे। 2. ये पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती है। पोर्ट एलिजाबेथ में भी भारत की ये पहली जीत है। इससे पहले 5 मैचो में टीम को यहां हार का सामना करना पड़ा था। 3.ये दूसरी बार है जब एशिया की किसी टीम ने दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला जीती है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

Ad
4. विराट कोहली वनडे सीरीज में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ये तीसरी बार है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में 400 से ज्यादा रन बनाए हों।
Ad
Ad
5. पांचवे मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा और कोहली के बीच तालमेल की कमी दिखी और कोहली रन आउट हो गए। ऐसा 7वीं बार है जब कोहली और रोहित शर्मा रन आउट में शामिल रहे हों। रिकॉर्ड सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम है जो कि 9 रन आउट में एकसाथ शामिल रहे थे।
Ad
Ad
6. भारत अब लगातार 9 द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीत चुकी है। रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिन्होंने 1980 से 1988 के बीच 14 द्विपक्षीय सीरीज लगातार जीते थे।
Ad
7.

सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा ने 15वां शतक लगाया। उनसे आगे अब सिर्फ सलामी बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाने वालो में सचिन तेंदुलकर (45 शतक) और सौरव गांगुली (19) शतक हैं। 8. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव इस सीरीज में मिलकर अभी तक 28 विकेट चटका चुके हैं। किसी भी द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछला रिकॉर्ड 27 विकेटों का था जो कि इंग्लैंड के खिलाफ 2006 में आया था। 9. रोहित शर्मा के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब 265 छक्के हो गए हैं। भारतीय क्रिकेटरो में उनसे आगे अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही हैं जिनके नाम 338 छक्के हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications