खेल के जरिए भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारा जा सकता है: शाहिद अफरीदी

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि खेल के जरिए भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में पैदा हुए तनाव को कम किया जा सकता है। विजडन इंडिया के मुताबिक उन्होंने कहा है कि खेल के जरिए ही दोनों देशों के रिश्तों को सुधारा जा सकता है। स्विटरजलैंड के सेंट मॉरिट्ज में बर्फ पर क्रिकेट खेलने के एक हफ्ते बाद अफरीदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी कम क्रिकेट खेली जाती है। हम या तो आईसीसी इवेंट्स या फिर यहां आइस क्रिकेट साथ खेलते हैं। मेरा मानना है कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। अफरीदी ने कहा कि खेल को दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने के तौर पर प्रयोग करना चाहिए। खेल ही एक ऐसी चीज है जो शांति प्रकिया में अहम भूमिका निभा सकती है। आइस क्रिकेट टूर्नामेंट के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता खेलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। अफरीदी ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भारत के क्रिकेटरों से मिलकर और उनके साथ खेलकर काफी अच्छा लगा। टूर्नामेंट की सबसे पॉजिटिव चीज यही थी कि इसमें दोनों पड़ोसी देशों के क्रिकेटर खेल रहे थे और मुझे लगता है कि ऐसा होते रहना चाहिए। कुल मिलाकर आइस क्रिकेट का अनुभव काफी अच्छा रहा। पहले तो काफी ठंड लग रही थी यहां तक कि महसूस ही नहीं हो रहा था कि हमने गेंद या बल्ला पकड़ रखा है लेकिन बाद में सब सही हो गया। गौरतलब है हाल ही में आइस क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ था जिसमें बर्फ पर क्रिकेट खेला गया था। इनमें से एक टीम की कप्तानी शाहिद अफरीदी ने की थी और एक टीम की कप्तानी वीरेंदर सहवाग ने की थी। इस दौरान शाहिद अफरीदी ने अपने एक और व्यवहार से भारतीय लोगों का दिल जीत लिया था। दरअसल मैच के बाद सभी फैंस शाहिद अफरीदी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान कुछ भारतीय फैंस भी उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे, लेकिन उन्होंने जो भारतीय झंडा लिया हुआ था वो पूरी तरह खुला हुआ नहीं था। इस पर अफरीदी ने कहा कि पहले झंडा पूरी तरह खोल लो फिर फोटो लो। अफरीदी के इस रवैये की सबने काफी तारीफ की।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications