Ad

Ad
ऑस्ट्रेलिया दुनिया के लोकप्रिय वनडे टीमों में से एक है। फैंस के हिसाब ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे स्थान पर होना चाहिए। लेकिन प्रोटेस से मिली हाल ही में 5-0 की हार ने ऑस्ट्रेलिया को रैंकिंग में पीछे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल सबसे ज्यादा 29 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें साल के शुरू में भारत को 4-1 से हराने के बाद कंगारू कीवी टीम से 2-1 से हार गये। उसके बाद वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरिज पर कब्जा और श्रीलंका को उसी घर में मात देने में ये विश्वचैंपियन टीम सफल हुई। दक्षिण अफ्रीका के हाथों 5-0 की मिली शर्मनाक हार ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी नहीं भूल पायेगी। हालांकि कंगारुओं ने कीवियों को 3-0 से हराकर जल्द वापसी भी की।
मैच | जीत | हार | अनिर्णीत | जीत फीसद |
29 | 17 | 11 | 1 | 60.71 |
Edited by Staff Editor