स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट अवार्ड्स 2016: इस साल का बेहतरीन टी-20 बल्लेबाज़

साल 2016 वास्तव में क्रिकेट के लिहाज से एक लम्बा साल रहा है। जहां भारत ने टेस्ट में हाल ही में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड को हराया। तो वहीं ज़िम्बाब्वे और कैरेबियाई धरती का सफल दौरा भी इसमें शामिल रहा। हालांकि इस साल के शुरू में टी-20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज ने भारत का बड़ा झटका दिया था। विराट कोहली की शानदार पारी भी इस सेमीफाइनल मैच में भारत की नहीं जिता पायी थी। ये साल टी-20 क्रिकेट के लिए जाना जायेगा। भारतीय टीम ने इस साल टी-20 मैच ज्यादा खेले हैं। उसके बाद टेस्ट और वनडे खेले हैं। टीम इंडिया को इस साल अपना पहला वनडे 6 महीने बाद खेलने को मिला। इसके अलावा भारत को 21 जुलाई को पहला टेस्ट खेलने को मिला था। ऐसे में क्रिकेट अवार्ड्स की तरफ अगर हम नजर उठाकर देखें, तो इसमें पूरे साल का रिकैप देखने को मिलता है: साल में किसके आंकड़े कितने अच्छे हैं? किसका असर टीम पर ज्यादा रहा? किसने बड़ा शतक बनाया? किसकी लीडरशिप अच्छी रही? कौन लगातार अच्छा खेला? किसने टी-20 में बेहतरीन स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा रन बनाये? हमने इस साल के बेहतरीन टी-20 बल्लेबाज़ के चयन प्रक्रिया में आंकड़ो के अलावा फैंस के वोट और एक्सपर्ट की चॉइस को शामिल किया है। इस लिस्ट में 5 नाम शामिल किये गये थे, जिन्हें फैंस को वोट करना था। फैंस वोट दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, इंग्लैंड के जोस बटलर, भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को हमने इस लिस्ट में जगह दी थी। फैंस को 24 घंटे के भीतर वोट करना था फैंस ने विराट कोहली को इस 86 फीसदी वोट दिया है। उसके बाद बटलर, गुप्टिल, मैक्सवेल और अमला के बीच कड़ी टक्कर हुई है। जब इस परिणाम को एक्सपर्ट के साथ मिलाकर तैयार किया गया तो कुछ ये बात सामने आई: हाशिम अमला-दक्षिण अफ्रीका फैंस ने भले ही उन्हें उतना तवज्जो नहीं दिया है, लेकिन अमला के लिए ये साल उपलब्धियों भरा रहा है। हाशिम अमला का चयन जब दक्षिण अफ़्रीकी टी-20 टीम में हुआ तो लोगों इसकी आलोचना की थी। लेकिन उन्होंने मजबूत तकनीकी के दम पर खुद को बेहतरीन सलामी बल्लेबाज़ साबित किया है। उन्होंने लम्बी-लम्बी पारियां खेलकर सबको गलत साबित किया। वह टी-20 वर्ल्डकप के अहम ग्रुप मैच में नहीं चले थे। जो निराशाजनक रहा।

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 50s, 100s बेस्ट
7 308 77 146.66 4, 0 97*

अमला ने बेहतरीन 77 के औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है। उनकी बेहतरीन पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में देखने को मिली थी। उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतकीय पारी खेली थी। ग्लेन मैक्सवेल-ऑस्ट्रेलिया मैक्सवेल को एक्सपर्ट ने इस लिस्ट में ऊपर जगह दी थी, लेकिन फैंस ने उन्हें वोट नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया का ये बल्लेबाज़ अपने साथी मैथ्यू वेड के साथ किये बुरे बर्ताव के लिए चर्चा में रहा। लेकिन आज भी ये आलराउंडर मैच जिताऊ खिलाड़ी है। उनके अजीबोगरीब शॉट बहुत कम ही लोग खेल पाते हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्डकप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 50s, 100s बेस्ट
11 435 48.33 174.69 2, 1 145*

वहीं जब आप गुप्टिल के स्ट्राइक रेट को देखते हैं तो मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट उनसे कहीं बेहतर है। वह तकरीबन एक गेंद पर 2 रन बनाते हैं। उन्होंने इसी सितम्बर में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 145 रन ठोंक दिए जो टी-20 का दूसरा उच्च स्कोर है। जोस बटलर-इंग्लैंड जोस बटलर को फैंस ने काफी पसंद किया है। इसलिए उन्हें तीसरा स्थान मिला है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ बटलर ने इस सबसे छोटे प्रारूप में शानदार खेल दिखाया है। वह गेंद पर बहुत ही सफाई के साथ प्रहार करते हैं। उन्होंने कीपिंग के अलावा इंग्लैंड के लिए आक्रामक बल्लेबाज़ी की भी भूमिका का निर्वाह किया है। उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप में भी बेहतरीन खेल दिखाया था।

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 50s, 100s बेस्ट
10 366 61 151.23 3, 0 73*

उनके आंकड़ें पढ़ने में आपको मजेदार लगेंगे। वह डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। इसके अलावा वह किसी भी पारी को बनाने में भी अहम योगदान निभाते हैं। टी-20 वर्ल्डकप में लंका के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उनकी 66 रन की पारी काफी अहम थी। इसके अलावा 17 गेंदों में 32 रन से उनकी टीम फाइनल में पहुँचने में कामयाब रही थी। लंका के खिलाफ उन्होंने 73 रन बनाये जो उनका उच्च स्कोर था। मार्टिन गुप्टिल-न्यूज़ीलैंड मार्टिन गुप्टिल को फैंस और एक्सपर्ट ने भी इस लिस्ट में दूसरे स्थान के लिए चुना है। कीवी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल ने सीमित ओवर क्रिकेट में खुद को इतिहास के बेहतरीन क्रिकेटरों में शामिल करवा दिया है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, उससे कोई भी विपक्षी टीम बैकफुट पर आ सकती है। उन्होंने कीवी टीम को ब्रेंडम मैकुलम की कमी कभी नहीं खलने दी। टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में उनका बल्ला नहीं चला इससे उन्हें निराशा रही होगी।

मैच रन औसत औसत 50s, 100s बेस्ट
9 392 49 171.82 4, 0 87*

सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल के आंकड़े बताते हैं कि इस साल उन्होंने किस तरह की बल्लेबाज़ी की है। जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ गुप्टिल ने 87 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप में भी 80 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली –भारत विराट कोहली- स्पोर्ट्सकीड़ा के टी-20 बल्लेबाज़ ऑफ़ द इयर 2016 चुने गये हैं इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए, विराट कोहली के लिए साल 2016 यादगार साल रहा है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है। लेकिन खासकर उनका प्रदर्शन टी-20 में बेहतरीन रहा है। उन्होंने पारी को संभालने के साथ मैच को अंजाम तक पहुँचाने का काम किया है।

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 50s, 100s बेस्ट
15 641 106.83 140.26 7, 0 90*

उनके आंकड़े उनके इस साल के प्रदर्शन की झांकी हैं। उन्होंने अपने निकटतम रैंक के खिलाड़ी से 150 से भी ज्यादा रन बनाये हैं। जहां उनका औसत 100 से ज्यादा और 50 रन तो उन्होंने हर दूसरे मैच में बनाये हैं। वह टी-20 में अभी तक शतक नहीं बना पाए हैं। लेकिन आईपीएल में उन्होंने 4 शतक ठोंक दिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में 90 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 82 रन की यादगार पारी खेली थी। इस मैच को उन्होंने आखिरी ओवर में जिताया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में भी 47 गेंदों में विराट ने 89 रन बनाये थे। जहां उनका स्ट्राइक रेट तकरीबन 200 था। जहां से लग रहा था कि भारत टी-20 वर्ल्डकप को जीत जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर भी विराट इस साल के बेस्ट खिलाड़ी हैं।

Edited by Staff Editor