Ad

Ad
साल 2016 का साल विकेटकीपरों के लिए काफी शानदार रहा है। इन खिलाड़ियों ने विकेट के पीछे और सामने शानदार खेल दिखाया है। जॉनी बैर्स्टो के बाद दक्षिण अफ़्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डीकाक को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। बेबीफेस दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट को अलग ही मुकाम दिया। उन्होंने कई मौकों पर मैच विनर की भूमिका है। जबकि वह टेस्ट में बहुत ही नीचे बल्लेबाज़ी के लिए आते हैं। लेकिन वह टीम के लिए ठीकठाक स्कोर बना ही लेते हैं। साल 2016 में डीकाक ने सभी तरह के गेंदबाज़ी आक्रमण के खिलाफ लगातार रन बनाये हैं। इस साल उन्होंने 82,50,84,64 और 104 रन बनाये हैं।
मैच | पारी | रन | उच्च स्कोर | औसत | 50s | 100s | नाबाद |
7 | 11 | 589 | 129* | 65.44 | 4 | 2 | 2 |
उनके आकंडे उन्हें इस लिस्ट में शामिल कराते हैं। उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट से हो रही है।
Edited by Staff Editor