Ad

Ad
यॉर्कशायर के युवा बल्लेबाज़ रूट ने इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूप में बेहतरीन खेल दिखाया है। साल 2016 में वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में हैं। इंग्लैंड ने भले ही इस साल संघर्ष किया है, लेकिन रूट ने पूरे साल शानदार खेल दिखाया है। रूट की बल्लेबाज़ी इसलिए खास हो जाती है, क्योंकि वह इस वक्त तकनीकी रूप से दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। साथ ही वह टिककर बल्लेबाज़ी तो कर ही लेते हैं, इसके अलावा वह जरूरत पड़ने पर गियर भी बदल लेते हैं। रूट की काबिलियत के चलते उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
मैच | पारी | रन | उच्च स्कोर | औसत | 50s | 100s | नाबाद |
17 | 32 | 1477 | 254 | 49.23 | 10 | 3 | 2 |
Edited by Staff Editor