पिछले एक दशक से दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन तेज गेंदबाज़ पेश किये हैं। जिसमें एलन डोनाल्ड से लेकर शान पोलक और डेल स्टेन जैसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे हैं। जिसमें हाल ही में 21 वर्षीय युवा गेंदबाज़ कगिसो रबाडा शामिल हुए हैं। नवम्बर के आखिर में पिछले साल अपना डेब्यू करने वाले रबाडा हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से लगातार सुर्ख़ियों में रहे हैं। इस साल मात्र 8 मैचों में 42 विकेट लिए हैं। जहां उनका औसत 22 के करीब है। इसके अलावा रबादा ने 5 बार 5 विकेट लिए हैं। स्टेन और मोर्कल के बाद रबाडा दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट के लिए नई उम्मीद की किरण हैं।
मैच | विकेट | औसत | पारी में बेस्ट | मैच में बेस्ट |
8 | 42 | 22.23 | 7-112 | 13-144 |