मौजूदा दौर के सबसे डरावने तेज गेंदबाजों में से एक मिचल स्टार्क ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार खेल दिखाया है। साल 2015 के वर्ल्डकप विजय में स्टार्क का प्रदर्शन खास था। जहां उनका औसत 10 के करीब था। इसके साथ ही उनका लम्बे प्रारूप में भी प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इस साल उन्होंने 7 मैचों में 45 विकेट अपने नाम किये हैं। 3 बार 5 विकेट के साथ ही उनका औसत 21 से ज्यादा का रहा हैं। आश्विन के बाद फैंस ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट दिया है।
मैच | विकेट | औसत | पारी में बेस्ट | मैच में बेस्ट |
7 | 45 | 21.51 | 6-50 | 11-94 |