17 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल मिलाकर 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें से एक मैच टेस्ट, 6 मैच वनडे और सात मैच टी20 अंतरराष्ट्रीय थे। श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर इतिहास रचा और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी।
वनडे में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले चार मैच खेले गए, जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली और एक मैच रद्द हुआ। न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 88 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा किया। अफगानिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 5 विकेट से हराया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया। ओमान में खेले गए चार देशों की सीरीज में स्कॉटलैंड विजेता बनी। आखिरी दिन स्कॉटलैंड ने ओमान को और आयरलैंड ने नीदरलैंड्स ने हराया।
अब आइये नज़र डालते हैं इन मैचों के आधार पर टॉप 10 खिलाड़ियों पर:
# कुसल मेंडिस (श्रीलंका)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/4f408-15514429628690-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच कुसल मेंडिस ने दूसरी पारी में 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। उन्होंने ओशादा फर्नांडो (75*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी निभाकर श्रीलंका को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीत दिला दी। इसके अलावा सुरंगा लकमल और धनंजय डी सिल्वा ने भी जीत में अहम योगदान दिया।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
# टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0b8a3-15514430221915-800.jpg 1920w)
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को डुनेडिन में खेले गए तीसरे वनडे में 88 रनों से हराया और जीत में सबसे बड़ा योगदान मैन ऑफ़ द मैच टिम साउदी ने दिया। साउदी ने 65 रन देकर 6 विकेट लिए और बांग्लादेश को जीत का मौका बिल्कुल नहीं दिया। न्यूजीलैंड के 330/6 के जवाब में बांग्लादेश ने 242 रन बनाये।
# शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0db65-15514430424737-800.jpg 1920w)
वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 83 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली और टीम को दिलाने में अहम योगदान दिया। हेटमायर को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया। वेस्टइंडीज के 289/6 के जवाब में इंग्लैंड ने 263 रन ही बनाये।
# जेसन रॉय (इंग्लैंड)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8e687-15514430923296-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 85 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली और इसकी बदौलत इंग्लैंड ने 361 रनों के विशाल लक्ष्य हासिल किया। जेसन रॉय को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया। वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल के 132 रनों की मदद से 360/8 का स्कोर बनाया था, लेकिन जेसन रॉय ने जो रुट (102) के साथ मिलकर मेजबानों को कोई मौका नहीं दिया।
# जोस बटलर (इंग्लैंड)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/94e51-15514431693903-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने ग्रेनाडा में खेले गए चौथे वनडे में सिर्फ 77 गेंदों में 150 रनों की धुआंधार पारी खेली और कप्तान इयोन मॉर्गन (103) के साथ मिलकर टीम को विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 418/6 का विशाल स्कोर बनाया और जवाब में क्रिस गेल के ताबड़तोड़ 162 रनों के बावजूद मेजबान टीम 389 रन ही बना सकी।
# हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई (अफगानिस्तान)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7a102-15514431920237-800.jpg 1920w)
अफगानिस्तान ने देहरादून में खेले गए दूसरे टी20 में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 278/3 का विशाल स्कोर बनाया। इसमें सलामी बल्लेबाज हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने सिर्फ़ 62 गेंदों में रिकॉर्ड 16 छक्कों की मदद से 162 रनों की धुआंधार पारी खेली। आयरलैंड को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
# मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ebd0-15514432079748-800.jpg 1920w)
अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज चुने गए। उन्होंने तीन मैचों में 147 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी लिए। पहले और तीसरे टी20 में उन्हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया। पहले मैच में उन्होंने दो विकेट लेने के अलावा 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं तीसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 81 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
# क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9180c-15514432536428-800.jpg 1920w)
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से अभी तक 347 रन बना लिए हैं। पहले वनडे में उन्होंने 12 छक्कों की मदद से 135 और चौथे वनडे में उन्होंने 14 छक्कों की मदद से 162 रनों की बेहतरीन पारी खेली, हालाँकि इन दोनों मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना कारण पड़ा।
दूसरे वनडे में उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। गेल ने इस सीरीज में काफी रिकॉर्ड अपने नाम किये, जिसमें एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी शामिल है। साथ ही उन्होंने वनडे में 10000 रन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे किये।
# राशिद खान (अफगानिस्तान)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fefe6-15514434822254-800.jpg 1920w)
अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेले गए तीसरे वनडे में इतिहास रचा। उन्होंने न सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि चार गेंदों में चार विकेट लेने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और लसिथ मलिंगा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। इसके अलावा राशिद ने पहले टी20 में भी दो और दूसरे टी20 में चार विकेट लिए।
# ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/90974-15514433588015-800.jpg 1920w)
भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल को मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया। उन्होंने दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 169 रन बनाये। पहले टी20 में उन्होंने टीम की आखिरी गेंद की रोमांचक जीत में 56 रनों का अहम योगदान दिया, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 55 गेंदों में 113 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीत में नाथन कुल्टर-नाइल (पहले मैच में मैन ऑफ़ द मैच, 3/26) और डार्सी शॉर्ट (77 रन, दो मैच) ने भी अहम योगदान दिया।