Ad
टीम में केवल 11 खिलाड़ियों को ही जगह मिल सकती है। इसमें कोई शक नहीं की कई खिलाड़ियों ने उमदा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से सूची को तैयार करने में मुश्किल आई। हरियाणा के नितिन सैनी, हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा, गुजरात के समित गोहिल और हैदराबाद के मो. सिराज बिना चर्चा किये कम से कम ये टीम तैयार नहीं हो सकती थी। पंजाब के युवराज सिंह, झारखंड के ईशान किशन, तमिलनाडु के के विग्नेश और उत्तर प्रदेश के कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखना बेहद मुश्किल काम है। इसलिए हमने 15 खिलाड़ियों की सूची तैयार की है। टीम इस प्रकार से है –
- प्रियांक पंचाल (गुजरात)
- अभिनव मुकुंद (तमिलनाडु)
- पार्थिव पटेल (गुजरात) (कप्तान और विकेटकीपर)
- इशांक जग्गी (झारखंड)
- ऋषभ पंत (दिल्ली)
- राहुल सिंह (सर्विसस)
- अभिषेक नायर (मुंबई)
- परवेज रसूल (जम्मू और कश्मीर)
- शाहबाज नदीम (झारखंड)
- पंकज सिंह (राजस्थान)
- अनुपम संकलेच (महाराष्ट्रा)
12वां खिलाड़ी – युवराज सिंह (पंजाब) इशान किशन (झारखंड) के विगनेश (तमिलनाडु) कुलदीप यादव (उत्तर प्रदेश)
Edited by Staff Editor