INDvSL: गलत फील्डिंग के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल को नहीं किया गया दंडित

FFF

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल ने फेक फील्डिंग की लेकिन फिर भी उन्हें दंडित नहीं किया गया। भारतीय पारी के 53वें ओवर में उन्होंने गेंद को उठाकर थ्रो करने का बहाना बनाया लेकिन गेंद उनके आस-पास भी नहीं थी। 1 अक्टूबर से लागू हुए आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक अगर कोई फील्डर बल्लेबाज को रन से रोकने के लिए या उसे चौंकाने के लिए ऐसा करता है तो जुर्माने के तौर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 रन मिलते हैं। लेकिन दिनेश चांडीमल पर ऐसा कोई जुर्माना नहीं लगाया गया, जबकि ड्रेसिंग रुम से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात का इशारा भी किया। 53वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दसुन शनाका की गेंद पर शॉट लगाया और श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल गेंद के पीछे दौड़े और स्लाइड लगाकर गेंद को रोक भी लिया। इसके तुरंत बाद ही वो थ्रो करने के लिए उठे जबकि गेंद उनके हाथ में नहीं थी, फिर भी उन्होंने गेंद हाथ में होने का बहाना बनाया। आईसीसी के नए नियम के मुताबिक ये नियमों का उल्लंघन है और इसके अपराध में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 रन मिलना चाहिए, लेकिन अंपायरों की चूक की वजह से भारतीय टीम को ये रन नहीं मिले। हालांकि अंपायर ने इस घटना के बाद चांडीमल से बात जरुर की। FFF2 FFF3 गौरतलब है भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में महज 172 रन ही बना पाई। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पिच का पूरा फायदा उठाया और भारतीय बल्लेबाजों को पूरे मैच में बांधे रखा। यही वजह रही कि चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका और पूरी टीम 172 रनों पर सिमट गई। एक ऐसी पिच पर जहां एक-एक रन बनाना मुश्किल हो रहा हो वहां पर 5 रन के भी बहुत मायने होते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications