SLvIND: भारत ने श्रीलंका को पल्लेकेले टेस्ट में एक पारी और 171 रनों से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा जमाया

पल्लेकेले में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 171 रनों से हरा दिया है। इस धमाकेदार जीत के बाद भारत ने टेस्ट सीरीज पर 3-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया है। लंच के बाद श्रीलंका ने अपने स्कोर 82/4 से आगे खेलना शुरू किया। एंजेलो मैथ्यूज (35) तथा कप्तान दिनेश चांडीमल (36) ने अहम पारियां खेलीं। मगर ज़्यादा देर तक भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला (41) ने एक छोर पर टिककर कुछ संघर्ष किया। मगर उनको तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने अपना शिकार बनाया। दिलरुवान परेरा (8) भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए। लक्षण संदकन (8) ने भी खासा निराश किया भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन को 4, मोहम्मद शमी को 3 , उमेश यादव को 2 तथा कुलदीप यादव को 1 विकेट प्राप्त हुआ। पहला सत्र: लंच तक श्रीलंका का स्कोर 82/4 था। एंजेलो मैथ्यूज (17*) और दिनेश चांडीमल (26*) बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे। दोनों के बीच अब तक 43* रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी थी। भारत के पहली पारी के स्कोर से श्रीलंका अभी 270 रन और पीछे थी। श्रीलंका की पहली पारी 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मेजबानों को फॉलो-ओन खेलने के लिए आमंत्रित किया था। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 487 रन बनाए थे। लंच के समय तक भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 2, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किए थे। श्रीलंका के दिमुथ करुनारत्ने (16), उपुल थरंगा (7), मलिंदा पुष्पाकुमारा (1) और कुसाल मेंडिस (12) को भारतीय गेंदबाजों ने अपना शिकार बनाया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications