SLvIND: दूसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को हराया, सीरीज पर कब्ज़ा जमाया

कोलंबो में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल करली है। मेजबानों की दूसरी पारी 386 के स्कोर पर सिमट गई। दिमुथ करुनारत्ने (141) ने संयम दिखाते हुए श्रीलंका की तरफ से सबसे ज़्यादा रन बनाए। भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा को सबसे ज़्यादा 5 विकेट मिले। पहला सत्र: श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर 209/2 से आगे खेलना शुरू किया। दिमुथ करुनारत्ने ने शानदार शतक जमाया और नाबाद पवेलियन लौटे. लंच तक श्रीलंका का स्कोर 302/4 था। दिमुथ करुनारत्ने (136*) तथा एंजेलो मैथ्यूज (28*) रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हैं। भारतीय गेंदबाजों ने आज श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को वापस पवेलियन चलता किया। टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा को आज 1-1 विकेट हासिल हुए। मलिंदा पुष्पाकुमारा (15) तथा कप्तान दिनेश चांडीमल (2) को आज भारतीय गेंदबाजों ने अपना शिकार बनाया। दूसरा सत्र: लंच के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। रविन्द्र जडेजा ने अपनी फिर्की का जादू चलाते हुए श्रीलंका के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला (31) एक छोर पर जमे रहे और भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करते रहे। मगर दूसरे छोर पर टिककर अन्य कोई बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे पाया। हालांकि रंगना हेराथ (17) ने कुछ देर उनका साथ दिया। दोनों के बीच नौंवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। खतरनाक होती दिख रही इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने निरोशन डिकवेला को अपना शिकार बनाया। भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा को 5 , रविचंद्रन अश्विन को 2, उमेश यादव को 1 , और हार्दिक पांड्या को 2 विकेट हासिल हुए। भारत पहली पारी: 622/9 (पारी घोषित) श्रीलंका पहली पारी: 183/10 एवं दूसरी पारी: 386/10

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications