SLvIND: गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

गॉल में खेले गए के पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 304 रनों से पराजित कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करली है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। हार्दिक पांड्या भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाले 289वें खिलाड़ी बने। टेस्ट मैच की पहली पारी में 168 गेंदों में 190 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलने के लिए शिखर धवन को मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गॉल टेस्ट मैच में तीन शतक बने। सभी शतक भारतीय बल्लेबाजों द्वारा जमाए गए। पहली पारी में शिखर धवन (190), चेतेश्वर पुजारा (153) तथा दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली (103*) ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही भारतीय टीम गॉल में 600 का स्कोर बनाने वाली पहली विदेशी टीम बनी। पहला सत्र: लंच तक श्रीलंका का स्कोर 85/2 था। मेजबानों को मैच जीतने के लिए 465 रन और बनाने होंगे। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद शमी ने उपुल थरंगा (10) को बोल्ड कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। उस समय श्रीलंका का स्कोर 2।5 ओवर में 22 रन था। इसके कुछ देर बाद ही उमेश यादव ने दनुश्का गुनातिल्का (2) को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मेजबान टीम को 29 रन के स्कोर पर 2 झटके लग चुके थे। इसके बाद दिमुथ करुनारत्ने (44*) और कुसाल मेंडिस (24*) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच अब तक 56* रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और उमेश यादव को 1-1 विकेट हासिल हुआ। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने शतक के बाद भारतीय पारी को 240/3 के स्कोर पर घोषित कर दिया। विराट कोहली (103*) ने अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक जमाया। श्रीलंका को अब मैच जीतने के लिए 550 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करना होगा। भारत ने गॉल टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करली है। दूसरा सत्र: मैच के चौथे दिन के दूसरे सत्र में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की। दिमुथ करुनारत्ने (85*) और विकेटकीपर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला (48*) दोनों ही नाबाद वापस पवेलियन लौटे। लंच के बाद भारत की तरफ से स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने श्रीलंकाई पारी के दोनों विकेट चटकाए। उन्होंने कुसाल मेंडिस (36) और एंजेलो मैथ्यूज (2) को अपना शिकार बनाया। चाय तक श्रीलंका का स्कोर 192/4 था। दिमुथ करुनारत्ने और निरोशन डिकवेला क्रीज़ पर मौजूद थे। तीसरा सत्र: चायकाल के बाद श्रीलंका ने अपने स्कोर 192/4 से आगे खेलना शुरू किया। दिमुथ करुनारत्ने (97) ने संयम दिखाते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाए। उनको रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड कर वापस पवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा निरोशन डिकवेला (67) ने भी शानदार अर्धशतक जमाया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। श्रीलंका की तरफ से दिलरुवान परेरा (21*) नाबाद पवेलियन लौटे। नुवान प्रदीप (0) और लहिरू कुमारा (0) खाता नहीं खोल सके और सस्ते में भारतीय गेंदबाजों का शिकार बने। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को 3-3 तथा उमेश यादव और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट प्राप्त हुए। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या को कोई विकेट नहीं मिल पाया। श्रीलंका की तरफ से एसेला गुनारत्ने और रंगना हेराथ चोटिल होने के कारण बल्लेबाज़ी करने नहीं आ सके। इसलिए भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए मात्र 8 विकेट ही गिराने की ज़रुरत थी। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 358 रनों की ज़रुरत है, जबकि भारत जीत से मात्र 6 विकेट और दूर है। संक्षिप्त स्कोर: भारत पहली पारी: 600/10, दूसरी पारी: 240/3 घोषित (विराट कोहली 103*, अभिनव मुकुंद 81,) श्रीलंका पहली पारी: 291/10, दूसरी पारी: 245/10 ( दिमुथ करुनारत्ने 97, आर जडेजा 71/3 और आर अश्विन 65/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications