SLvIND, पहला टेस्ट: श्रीलंका की आधी टीम वापस पवेलियन लौटी, भारत की स्थिति बेहद मजबूत

गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका का स्कोर 154/5 था। स्टंप्स के समय एंजेलो मैथ्यूज (54*) और दिलरुवन परेरा (6*) क्रीज़ पर जमे थे। मेजबान टीम भारत के स्कोर से अभी 446 रन और पीछे है, जबकि श्रीलंका की आधी टीम वापस पवेलियन लौट चुकी है। मेजबान टीम को फ़ॉलो-ऑन से बचने के लिए अभी 247 रनों की और ज़रुरत है। श्रीलंकाई टीम की तरफ से बाएं हाथ के बल्लेबाज़ उपुल थरंगा ने संयम दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। दुर्भाग्यपूर्ण वह अपना शतक नहीं जमा सके और 64 के स्कोर पर रन आउट हुए। भारत की तरफ से तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को सबसे ज़्यादा 2 विकेट हासिल हुए। भारत पहली पारी: 600/10 (133.1 ओवर) श्रीलंका पहली पारी: 154/5 (44 ओवर) दूसरा दिन, पहला सत्र: भारत ने अपने पहले दिन के स्कोर 399/3 से आगे खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा (153) अपने कल के स्कोर में केवल 9 रन और जोड़ सके। उनको तेज़ गेंदबाज़ नुवान प्रदीप ने अपना शिकार बनाया। मौजूदा टेस्ट में प्रदीप का यह चौथा विकेट था। अजिंक्य रहाणे (57) ने भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाया। उनको लहिरू कुमारा ने आउट किया। ऋद्धिमान साहा (16) और रविचंद्रन अश्विन (47) ने भी अहम योगदान दिया। गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। मगर टीम इंडिया श्रीलंका के सामने अब तक 503/7 का विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी है। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने शानदार 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा स्पिनर रंगना हेराथ और लहिरू कुमारा को 1-1 विकेट हासिल हुआ। लंच तक भारत का स्कोर 117 ओवरों में 503/7 था। रविन्द्र जडेजा (8*) और हार्दिक पांड्या (4*) क्रीज़ पर मौजूद थे। दूसरा सत्र: भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के सामने 600/10 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ भारतीय टीम गॉल में 600 रन बनाने वाली पहली विदेशी टीम भी बनी। हार्दिक पांड्या (50) ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर के पहले ही अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में बेहतरीन अर्धशतक जमाया। उनको लहिरू कुमार ने वापास पवेलियन का रास्ता दिखाया। पांड्या के अलावा मोहम्मद शमी (30) ने भी अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। रविन्द्र जडेजा (15) और उमेश यादव (11*) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप को 6, लहिरू कुमारा को 3 तथा स्पिनर रंगना हेराथ को 1 विकेट हासिल हुआ। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज़ दिमुथ करुनारत्ने (2) को सस्ते में पवेलियन भेजा। चाय तक उपुल थरंगा (24*) और दनुश्का गुनातिल्का (12*) क्रीज़ पर मौजूद थे। तीसरा सत्र: आज के दिन मैच का तीसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। चाय के बाद श्रीलंका ने अपने स्कोर 38/1 से आगे खेलना शुरू किया। श्रीलंका की तरफ से उपुल थरंगा (64) ने हौंसला दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। एंजेलो मैथ्यूज (54*) ने भी शानदार अर्धशतक जमाया और नाबाद पवेलियन लौटे। इनके अलावा दनुश्का गुनाथिल्का (16) और निरोशन डिकवेला (8) ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। कुसाल मेंडिस (0) ने खासा निराश किया और सस्ते में अपना विकेट गंवाया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 2 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट हासिल हुए। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे उपुल थरंगा को अभिनव मुकुंद ने रन आउट किया। आज के दिन के तीसरे सत्र में 37 ओवरों में 116 रन बने और 4 विकेट गिरे। कल भारतीय गेंदबाजों की कोशिश श्रीलंकाई पारी को जल्द से जल्द समेटने की होगी। दूसरी तरफ एंजेलो मैथ्यूज अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील करना चाहेंगे। श्रीलंका को फ़ॉलो-ऑन बचाने के लिए अभी 247 रनों की ज़रुरत है। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम गॉल में 600 का स्कोर बनाने वाली पहली विदेशी टीम बनी है।

Ad
संक्षिप्त स्कोर:
भारत(पहली पारी): 133.1 ओवेरों में 600; 
शिखर धवन 190, चेतेश्वर पुजारा 153,
नुवान प्रदीप 6/132, लहिरू कुमारा 3/131
श्रीलंका(पहली पारी): 44 ओवेरों में 154/5;
उपुल थरंगा 64, एंजेलो मैथ्यूज 54*,
मोहम्मद शमी 2/30, रविचंद्रन अश्विन 1/49

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications