SLvZIM: एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका की पारी मजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाई

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर चल रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में जिम्बाब्वे के 356 रनों के जवाब में 7 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर लंकाई टीम अभी भी मेहमान टीम से 63 रन पीछे है। श्रीलंका के दास गुनारत्ने और रंगना हेराथ क्रीज पर हैं। इससे पहले सुबह के सत्र में जिम्बाब्वे के बचे हुए दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कल के नाबाद शतकवीर बल्लेबाज एर्विन को कुमारा ने परेरा के हाथों 160 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई, वहीँ तिरिपानो को हेराथ ने करुनारत्ने के हाथों 27 रन के निजी योग पर पवेलियन लौटकर जिम्बाब्वे की पहली पारी 356 रनों पर समाप्त की। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने 5 और कुमारा तथा गुनारत्ने ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई श्रीलंकाई टीम की शानदार शुरुआत रही। करुनारत्ने (25) और थरंगा (71) ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। तिरिपानो ने करुनारत्ने को मसकाद्जा के हाथों कैच कराकर इस भागीदारी को तोड़ा। इसके बाद कुसल मेंडिस (11) को चकाबवा ने क्रीमर की गेंद पर कैच कर चलता किया। तीसरा विकेट थरंगा के रूप में गिरा जिन्हें तिरिपानो ने रनआउट कर दिया। इस समय मेहबान का स्कोर 116 रन था। कप्तान दिनेश चंडीमल ने 55 और एंजेलो मैथ्यूज ने 41 रनों की उपयोगी पारियां खेलकर श्रीलंका को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। इन दोनों के आउट होने के बाद परेरा और गुनारत्ने ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए स्कोर को चलाए रखा। दिन के अंत तक श्रीलंका के 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए लेकिन दास गुनारत्ने ने 24 रनों की नाबाद संघर्षपूर्ण पारी खेली। लंकाई टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे से 63 रन पीछे है। उनके साथ हेराथ भी क्रीज पर बने हुए हैं। जिम्बाब्वे की तरफ से क्रीमर ने 3 विकेट झटके जबकि तिरिपानो और विलियम्स को 1-1 सफलता मिली। संक्षिप्त स्कोर जिम्बाब्वे पहली पारी: 355/10 (एर्विन 160, हेराथ 116/5) श्रीलंका पहली पारी: 293/7 (थरंगा 71, क्रीमर 100/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications