श्रीलंका के युवा खिलाड़ी ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े

आपने एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम तो सुने होंगे लेकिन क्या कोई एक ओवर में 7 छक्के लगा सकता है। श्रीलंका के एक युवा खिलाड़ी ने घरेलू मैच में एक ओवर में 7 छक्के लगा दिए हैं। इस खिलाड़ी का नाम नविन्दू पहासारा है और ये अंडर-15 मुरली गुडनेस कप में रेवता कॉलेज बालापितिया के लिए खेल रहा था। इस टूर्नामेंट के आयोजक श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन थे। मुरलीधरन ने इस होनहार युवा खिलाड़ी की काफी तारीफ की। नविन्दू ने एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए 89 गेंदों में 109 रनों की बेहतरीन पारी खेली। एक गेंद नो बॉल थी और अतिरिक्त गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया। इस तरह से उनके नाम एक ओवर में 7 छक्के हो गए। उनके इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 36 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 283 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में विरोधी टीम धर्मापाला कोट्टवा की टीम महज 72 रनों पर ही सिमट गई और रेवता की टीम ने 211 रनों के विशाल अंतर से ये मैच जीत लिया। पसहारा की टीम के लिए गेंदबाजी में लोहान अरोशा ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 9 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए। नविन्दू को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द् मैच चुना गया। उनको ये ट्रॉफी खुद मुथैया मुरलीधरन ने दी। उल्लेखनीय है कि ये शायद क्रिकेट इतिहास में पहला मौका हो जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में 7 छक्के लगाए हों। क्योंकि एक ओवर में 6 छक्के कई बल्लेबाज लगा चुके हैं। युवराज सिंह, हर्शल गिब्स, रवि शास्त्री और हाल ही में रविंद्र जडेजा ने भी घरेलू मैच में एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। युवराज सिंह ने 2007 में खेले गए पहले टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 लगातार लंबे-लंबे छक्के लगाए थे। 1985 में भारतीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी मैच में 6 छक्का लगाया था। उससे पहले सर गैरी सोबर्स के नाम एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। अब श्रीलंका के इस युवा खिलाड़ी ने 7 छक्के लगा दिए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications