गॉल टेस्ट में पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को बांग्लादेश पर विशाल बढ़त

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चल रहे गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 312 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के पहली पारी में बनाए 494 रन से वे 182 रन पीछे रह गए। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली, वहीँ श्रीलंका की ओर से दिलरुवान परेरा और रंगना हैराथ ने 3-3 विकेट चटकाए। इससे पहले कल के स्कोर 2 विकेट पर 133 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश को पहले घंटे में सौम्य सरकार के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें कुमारा ने लकमल की गेंद पर 71 रन के निजी योग पर पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए शाकिब अल हसन भी अधिक देर नहीं टिके और महज 23 रन बनाकर संदाकन की गेंद पर डिकवेला ने कैच करते हुए 23 रन के निजी योग पर मैदान से बाहर भेजा। इसके बाद कुमारा ने महमुदुल्लाह को 8 रन पर बोल्ड कर बांग्लादेश का पांचवां विकेट भी गिरा दिया। इस समय टीम का स्कोर 184 रन था। लिटन दास भी गुनारत्ने के हाथों हैराथ की गेंद पर कैच होकर चलते बने। इस समय बांग्लादेश काफी मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन कप्तान मुशफिकुर रहीम ने एक छोर थामे रखा। उनका साथ निभाने का काम मेहदी हसन मिराज ने किया, दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम का स्कोर 300 के पास पहुंचा दिया। रहीम ने इस दौरान अपना 15वां अर्धशतक पूरा कर लिया। इस वर्ष उनका टेस्ट में औसत 100 से अधिक का हो गया है। मेहदी हसन को परेरा ने 41 पर पगबाधा किया और उसके बाद रहीम भी हैराथ की गेंद को समझने में गच्चा खा गए और 85 रन पर बोल्ड हो गए। दुर्भाग्य से वे अपना शतक नहीं बना पाए। दिन का खेल समाप्त होने से पहले शुरू हुई बारिश के बाद खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई। श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हैराथ ने 72 रन पर 3 तथा ऑफ़ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने 53 रन देकर 3 विकेट झटका। संक्षिप्त स्कोर श्रीलंका पहली पारी: 494/10 (मेंडिस 194, मेहदी हसन 113/4) बांग्लादेश पहली पारी: 312/10 (मुशफिकुर रहीम 85, परेरा 53/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications