वीडियो : स्टार प्लस और बीसीसीआई ने 'नई सोच' अभियान के लिए हाथ मिलाया

youtube-cover
Ad
Ad
youtube-cover
Ad
youtube-cover

न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार प्लस परिवार के 'नई सोच' अभियान के लिए हाथ मिलाया है जो विश्व की महिलाओं के प्रति सम्मान की सेवा से शुरू किया गया है। भारतीय क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने इस अभियान के लिए अपने कदम बढ़ाए हैं। इस अभियान में सवाल उठाया गया है कि महिलाओं को पीछे क्यों रखा जाता हैं। टीवी प्रसारणकर्ता स्टार प्लस ने रविवार को भारत-न्यूजीलैंड वन-डे सीरीज के मौके पर इस अभियान का उद्घाटन किया। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 'स्टार प्लस में भारत की करोड़ो महिलाओं पर प्रकाश डाला गया है। आज महिलाओं ने कई प्रकार की जिम्मेदारियां उठाई है जिसकी आने वाली कई पीढ़ियां अनुयायी होंगी। इस अभियान ने काफी गति पकड़ी है। स्टार प्लस इस अभियान के द्वारा महिलाओं के मुद्दे को आगे बढ़ाता रहेगा।' विज्ञप्ति में आगे बताया गया, 'स्टार इंडिया ने नई सोच को ध्यान में रखते हुए कई सामाजिक बुराइयों पर सवाल खड़ा किया है जिसमें महिलाओं को पीछे धकेलना सबसे प्रमुख कारण है। स्टार न सिर्फ अपने नए शो बल्कि बीसीसीआई के साथ इस अभियान का प्रचार करेगा। स्टार प्लस 16 अक्टूबर को भारत- न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान इस अभियान का उद्घाटन करेगा, जिसमें क्रिकेट के हीरो 'नई सोच' के दूत बनेंगे।' प्रसारणकर्ता ने इस अभियान की काफी रचनात्मक शुरुआत की। विज्ञापन में दिखाया गया कि खिलाड़ियों ने अपनी जर्सी पर पिता के सरनेम के बजाय मां का नाम प्रिंट कर रखा है। विज्ञापन में दिखाया गया है कि धोनी ने जो जर्सी पहन रखी है उस पर पीछे उनकी मां देवकी का नाम प्रिंट है, कोहली की जर्सी पर उनकी मां सरोज का नाम जबकि रहाणे की जर्सी पर उनकी मां सुजाता का नाम प्रिंट है। बीसीसीआई के आधिकारिक ब्रांड पार्टनर स्टार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने एक बयान में कहा, 'हम स्टार इंडिया वाले बीसीसीआई के साथ 'नई सोच' अभियान के लिए जुड़कर खुश हैं। स्टार प्लस महिलाओं के लिए हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहा है। हमारी कहानियों में महिलाओं को हमेशा आगे रखा जाता है और अब हम अगले स्तर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महिलाओं की प्रगति की राह में आने वाली सभी बुराइयों को चुनौती देना हमारा लक्ष्य है।' विज्ञापन में दिखाया गया है कि तीनों दिग्गज क्रिकेटरों ने भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी है जिसमें मां का नाम लिखा हुआ है। इसके द्वारा लिंग समानता का दमदार संदेश दिया गया है। कैप्टन कूल धोनी एक पत्रकार के सवाल का जवाब अपने चिर-परिचित शांत अंदाज में देते हैं, 'इतने दिनों ने मैं अपने पिता का नाम पहन रहा था, तब तो आपने कभी नहीं पूछा कि कोई ख़ास वजह? इसी प्रकार विराट कहते हैं, 'मैं जितना कोहली हूं, उतना सरोज भी।' अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'लोग कहते है बाप का नाम रोशन करो, लेकिन मेरे लिए मां का नाम भी रोशन करना उतना ही महत्वपूर्ण हैं।' अभियान में असली जिंदगी के उदहारणों को बताने का प्रयास किया गया है कि क्रिकेटरों ने आज जो भी मुकाम हासिल किया है तो उसका प्रमुख कारण उनकी मां है। इस विज्ञापन का फैंस ने तहे दिल से स्वागत किया है और सोशल मीडिया पर इस अभियान के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर किया है। इस विज्ञापन को लांच के बाद से अब तक 11 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications