महेंद्र सिंह धोनी vs दिनेश कार्तिक: 2015 वर्ल्डकप के बाद कौन से खिलाड़ी के आंकड़े हैं बेहतर?

cricket cover image
Enter caption
Ad

महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की है। जबकि यह अभी भी तय नहीं किया गया कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में किसे शामिल किया जाएगा। दिनेश कार्तिक पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, और उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय भी रहा है। तो आइए जान लेते हैं 2015 विश्वकप के बाद क्रिकेट मैच में बनाए गए आंकड़ों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक ने कौन सफल क्रिकेटर है?

#4) सफल रन चेज में औसत

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय टीम के लिए किस खिलाड़ी द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी: 2015 के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 52 क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें इन्होंने शानदार 91.5 रन की औसत से रन बनाए हैं।

दिनेश कार्तिक: दिनेश कार्तिक ने 2015 के बाद से लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत कम मुकाबले खेले, किंतु इस दौरान उन्होंने आश्चर्यचकित रूप से 272 रन की औसत से रन बनाए।

आंकड़ों के मुताबिक दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी के स्थान से बेहतर साबित हुए हैं।

#3) सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहना

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय टीम की ओर से किस खिलाड़ी ने अपना विकेट बचाते हुए टीम को जीत दिलाई, या टीम के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।

महेंद्र सिंह धोनी: 2015 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी लगभग 25.7% मुकाबलों में नॉट आउट रहे हैं।

दिनेश कार्तिक: 2015 के बाद खेले गए अपने सभी मुकाबलों में दिनेश कार्तिक 47% मुकाबलों में नॉट आउट रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की तुलना करने का दिनेश कार्तिक निश्चित रूप से एक विनर है, किंतु दिनेश कार्तिक की तुलना में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अधिक मुकाबले खेले गए हैं।

#2 नंबर 4 पर 50 से अधिक रन बनाने का प्रतिशत

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि किस खिलाड़ी ने भारतीय टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक बार 50 से अधिक रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय टीम की ओर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 12 मुकाबलों में 3 बार अर्धशतक लगाया है, इस कारण उनके 50 से अधिक रन बनाने का प्रतिशत 25 है।

दिनेश कार्तिक: नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक ने 9 मुकाबलों में से 3 में 50 से अधिक रन बनाए हैं। इस कारण उनका 50 से अधिक रन बनाने का प्रतिशत 33 है।

आंकड़ों की तुलना से एक बार फिर दिनेश कार्तिक विनर साबित हुए हैं।

#1 नंबर 4 पर बल्लेबाजी औसत

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए किस क्रिकेटर ने नंबर 4 पर सर्वाधिक औसत से रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 2015 के बाद खेले गए मुकाबले में नंबर 4 में 40.7 रन की औसत से रन बनाये हैं।

दिनेश कार्तिक:2015 के बाद दिनेश कार्तिक ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 52.8 की औसत से रन बनाएं।

एक बार फिर दिनेश कार्तिक आंकड़ों की तुलना में विनर साबित हुए हैं। सभी आंकड़ों को देखा जाए तो अगर हम आंकड़ों के आधार पर दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी की तुलना करें, तो दिनेश कार्तिक विजेता बनेंगे। किंतु महेंद्र सिंह धोनी की विकेट के पीछे फुर्ती, और अनुभव के सामने दिनेश कार्तिक का टिकना काफी मुश्किल है।

हालांकि दिनेश कार्तिक का जो प्रदर्शन है, उस हिसाब से उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications