एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 5 सर्वाधिक स्कोर

आज हम नज़र डालेंगे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा बनाए गए टॉप-5 सर्वाधिक स्कोर की सूची पर। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का उच्चतम स्कोर 350/7 रन था जो इंग्लंड ने पुणे में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में बनाया था जिसको कटक में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड ने धराशाई कर दिया है। कटक में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 366/8 का स्कोर बनाया था। इससे पहले भारत के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा बनाया गया 350/7 रन का सबसे बड़ा स्कोर था जो 15 जनवरी 2017 में पुणे में खेले गए एकदिवसीय मैच में आया था। टीम इंडिया के विरुद्ध इंग्लैंड का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 338/8 रन है जो इंग्लैंड ने बैंगलोर में बनाया था। इसके अलावा भारतीय टीम के विरुद्ध चौथा सबसे बड़ा 334/4 रनों का स्कोर इंग्लैंड ने 1975 में लॉर्ड्स के मैदान पर बनाया था। आइये अब नज़र डालते हैं एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा बनाए गए टॉप-5 सर्वाधिक स्कोर की सूची पर:

Ad
स्कोर मैदान वर्ष
366/8 कटक 2017
350/7 पुणे 2017
338/8 बैंगलोर 2011
334/4 लॉर्ड्स 1975
325/5 लॉर्ड्स 2002

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications