आज हम नज़र डालेंगे टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची पर। अगर इस बारे में बात की जाए तो इस सूची में सबसे ऊपर नाम शामिल है भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह का जिन्होंने इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेले 3 टी20 मैचों में भारत की तारफ से सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर नाम शामिल है इंग्लैंड के जेड डर्नबेक का जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेले 5 मैचों में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए हैं। इन दोनों के अलावा इस कतार में तीसरे नंबर पर नाम शामिल है भारत के बाएं हाथ के ऑलराउंडर युवराज सिंह का जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 5 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सूची में और किन-किन गेंदबाजों का नाम है शामिल आइये जानते हैं:
गेंदबाज़ | टीम | मैच | विकेट |
हरभजन सिंह | भारत | 3 | 8 |
जेड डर्नबेक | इंग्लैंड | 5 | 7 |
युवराज सिंह | भारत | 5 | 6 |
स्टीवेन फिन | इंग्लैंड | 3 | 6 |
टिम ब्रेसनेन | इंग्लैंड | 5 | 6 |