टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत-इंग्लैंड के बीच 4 सबसे बड़ी जीत

आज हम नज़र डालेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत की सूची पर। इस सूची में सबसे बड़ी जीत शामिल है 90 रनों की जो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2012 के श्रीलंका में खेले गए टी20 विश्वकप में कोलंबो क्रिकेट ग्राउंड पर हासिल की थी। इसके बाद इस कतार में दूसरी सबसे बड़ी जीत 75 रनों की है जो भारत के द्वारा ही हासिल की गई है। इस जीत को भारतीय टीम ने 1 फ़रवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ बैंगलोर में खेले गए टी20 मुकाबले में हासिल किया था। इस मैच में भारतीय स्पिनर चहल ने शानदार 6 अंग्रेजी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाकर मैन ऑफ़ द मैच का पुरूस्कार हासिल किया था। तीसरी सबसे बड़ी जीत 18 रनों की है, इस जीत को भारतीय टीम ने 2007 के टी20 विश्वकप में डरबन में हासिल किया था। इस मैच में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर टी20 इतिहास का 12 गेंदों में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा था। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने इस विश्वकप को जीतकर टी20 खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाया था। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में और कौन सी सबसे बड़ी जीत शामिल हैं। आइये नज़र डालते हैं इस सूची पर:


टीम जीत (रनों में) मैदान वर्ष
भारत 90 कोलंबो 2012
भारत 75 बैंगलोर 2017
भारत 18 डरबन 2007
भारत 5 नागपुर 2017

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications