केन विलियम्सन ने टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल करते हुए बनाया रिकॉर्ड 

केन विलियम्सन टेस्ट खेलने वाले अन्य सभी 9 देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान ने यह उपलब्धि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में जारी दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया। विलियम्सन ने यह उपलब्धि 91वीं पारी में हासिल की। उनकी उम्र 25 वर्ष है और इस लिहाज से वह यह सभी टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। विलियम्सन ने 2012 में डेब्यू किया था तो सबसे कम पारियों और दिनों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भी वह पहले बल्लेबाज हैं। विलियम्सन ने टेस्ट करियर 14वां शतक ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जमाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो जबकि बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक शतक लगाया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह विश्व के 13वें जबकि मौजूदा दौर में सक्रिय खिलाड़ियों में यूनिस खान के बाद दूसरे दूसरे बल्लेबाज हैं। यूनिस ने दो वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। विश्व में सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर गैरी कर्स्टन थे। उन्होंने अक्टूबर 2002 में यह उपलब्धि हासिल की थी। स्टीव वॉ ने 2003 में, जबकि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 2004 में यह उपलब्धि हासिल की थी। टेस्ट डेब्यू के बाद सबसे कम दिनों में यह उपलब्धि हासिल करने के मामले में विलियम्सन से पहले एडम गिलक्रिस्ट के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। गिली ने 2,349 दिनों में यह कारनामा किया था। 13 खिलाड़ी अब तक सभी टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक जमा चुके हैं, लेकिन सिर्फ तीन ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने 3,000 दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की। विलियम्सन, गिलक्रिस्ट के अलावा कुमार संगकारा ने 3,000 दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की थी।

नंबर बल्लेबाज पारी में बनाए डेब्यू के बाद से कुल दिन
1. केन विलियम्सन 91 2,012
2. कुमार संगकारा 114 2,693
3. एडम गिलक्रिस्ट 122 2,349
4. मर्वन अटापट्टू 138 5,248
5. राहुल द्रविड़ 146 3,102
6. गैरी कर्स्टन 149 3,218
7. यूनिस खान 163 5,363
8. महेला जयवर्धने 165 4,221
9. रिकी पोंटिंग 174 3,779
10. सचिन तेंदुलकर 192 5,506
11. ब्रायन लारा 203 5,285
12. स्टीव वॉ 250 6,414
13. जैक्स कैलिस 254 5,864
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications