एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 5 सबसे बड़ी जीत

इस बार हम नज़र डालेंगे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत की सूची पर। जिसमे सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के नाम है। उन्होंने 1 जुलाई 2008 में स्कॉटलैंड के एबरडीन क्रिकेट मैदान पर आयरलैंड की टीम को 290 रनों से हराया था। जो एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ी जीत है। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलियाई टीम के रूप में दर्ज है जिन्होंने 4 मार्च 2015 को पर्थ के मैदान पर विश्व कप के मैच में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को 275 रनों से रौंदा था। तीसरे और चौथे नंबर की सबसे बड़ी जीत रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम मौजूद है। उन्होंने 2010 में ज़िम्बाब्वे को 272 रनों से और 2012 में श्रीलंका को 258 रनों से पराजित किया था। इसके बाद इस कतार में पांचवें नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम लिखा हुआ है जिन्होंने 19 मार्च 2007 विश्व कप के लीग मैच में बरमूडा को 257 रनों से रौंदा था। इस मैच में भारत ने अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का सबसे उच्चतम स्कोर बनाया था। उस मैच में भारत ने 414 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। आइये अब नज़र डालते हैं एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत की सूची पर।

टीम जीत विरुद्ध मैदान वर्ष
न्यूजीलैंड 290 आयरलैंड एबरडीन 2008
ऑस्ट्रेलिया 275 अफ़ग़ानिस्तान पर्थ 2015
दक्षिण अफ्रीका 272 ज़िम्बाब्वे बेनोनी 2010
दक्षिण अफ्रीका 258 श्रीलंका पार्ल 2012
भारत 257 बरमूडा पोर्ट ऑफ़ स्पेन 2007
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications