आज हम नज़र डालेंगे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची पर। इससे पहले हम नज़र डाल चुके हैं ऐसे बल्लेबाजों की सूची पर जिन्होंने अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। मज़े की बात यह है कि जहां एकदिवसीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में शाहिद अफरीदी हैं वहीँ चौके लगाने वालों की कतार में एशिया के ही बल्लेबाज़ का नाम सबसे ऊपर लिखा हुआ है। वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज़ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 463 मैचों में 2016 चौके जड़े हैं। इतना ही नहींसबसे ज्यादा चौके लगाने वालों की कतार में अभी भी कोई कोई बल्लेबाज़ उनके पास नज़र नहीं आता। अगर उनके बाद नाम है तो वह श्रीलंकाई पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या का है जिन्होंने अपने 445 एकदिवसीय मैचों में 1500 चौके बटोरे हैं। इन सभी के अलावा और कौन है इस सूची में शामिल आइये नज़र डालते हैं टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम पर। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़:
बल्लेबाज़ | टीम | मैच | चौके |
सचिन तेंदुलकर | भारत | 463 | 2016 |
सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 445 | 1500 |
कुमार संगाकारा | श्रीलंका | 404 | 1385 |
रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 375 | 1231 |
एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 287 | 1162 |