आज हम नज़र डालेंगे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची पर। तो आइये जानते हैं इस कतार में कौन-कौन से बल्लेबाजों का नाम शामिल है। इस सूची में सबसे पहले नाम शामिल है भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह का जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 36 एकदिवसीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। गौरतलब है कि कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के बेहद रोमांचक दूसरे मुकाबले में युवराज सिंह ने 150 रनों की व्यक्तिगत पारी खेली थी। आपको बता दें कि युवराज के बल्ले से यह शतक 5 सालों के बाद आया था। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच को 15 रनों से जीत लिया था। इस पारी के लिए युवराज सिंह को मैन ऑफ़ द मैच के पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर नाम आता है भारतीय टीम के स्टार कप्तान विराट कोहली का जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 25 मैचों में 3 शतक जड़े हैं। इनके बाद तीसरे पायदान पर नाम शामिल है इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ रोबिन स्मिथ का जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले 10 मैचों में 2 शतक जमाए हैं। इनके अलावा इस कतार में और किन-किन बल्लेबाजों का नाम शामिल है आइये नज़र डालते हैं।
बल्लेबाज़ | टीम | मैच | शतक |
युवराज सिंह | भारत | 36 | 4 |
विराट कोहली | भारत | 25 | 3 |
रोबिन स्मिथ | इंग्लैंड | 10 | 2 |
मार्कस ट्रेस्कोथिक | इंग्लैंड | 15 | 2 |
इयान बेल | इंग्लैंड | 31 | 2 |