विशाखापट्टनम टेस्ट में एक बड़े रिकॉर्ड से चूके विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक रिकॉर्ड को छूने से चूक गए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के जो रूट और विराट कोहली में इस बात को लेकर कड़ा मुक़ाबला चल रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 2016 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज कौन होगा। लेकिन विराट कोहली फिलहाल इस आंकड़े से 11 रन दूर रह गए हैं। विशाखापट्टनम में शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली दोहरा शतक बनाने से चूकने के अलावा 2016 में जो रूट के सभी प्रारूपों में बनाए गए रनों से भी पीछे रह गए। कोहली इस वर्ष अभूतपूर्व क्रिकेट खेल रहे हैं जिसका सबूत उनके आंकड़े हैं। 2016 में कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बना चुके हैं जिसमें तीनों प्रारूप शामिल हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 21 खिलाड़ियों ने 1000 रन का आंकड़ा पार किया है जिसमें भारत से रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस वर्ष सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। अन्य देशों की तुलना में इंग्लैंड अभी काफी क्रिकेट खेल रही है लेकिन उसका एक ही बल्लेबाज टॉप पाँच में जगह बना पाया है। इसका कारण उनकी हर प्रारूप में खिलाड़ी बदलने की प्रक्रिया को माना जा सकता है। लेकिन इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी टॉप 10 की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से इस सूची में डेविड वार्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ हैं वहीं दक्षिण अफ्रीका से इसमें हाशिम अमला और क्विंटन ड़ी कॉक का नाम है। 2016 में चोट से गुजर रहे डिविलियर्स इस सूची में नहीं है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और श्रीलंका के दिनेश चांडीमल का नाम भी इसमें देखा जा सकता है। 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज इस प्रकार हैं।


क्रम


बल्लेबाज मैच रन औसत

उच्चतम स्कोर



1



जो रूट (इंग्लैंड)


38 2,207 51.32

254



2


विराट कोहली (भारत) 34 2,196 84.46

211



3


डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 38 1,829 43.54

173



4


स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 39 1,713 45.07

149



5


क्विंट्न डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 30 1,646 56.75

178



6


केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) 31 1,476 44.72

118



7


दिनेश चांडीमल (श्रीलंका) 36 1,451 38.18

132



8


हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 28 1,430 51.07 201

9


एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 32 1,426 36.56 171
10 जॉनी बैरस्टो (इंग्लैंड) 25 1,362 54.48

167*


Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications