टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले 5 बल्लेबाज़

आज हम नज़र डालेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची पर। अगर दोनों टीमों के बीच ऐसे बल्लेबाजों की बात की जाए जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं तो उस सूची में सबसे ऊपर इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में चिंता का सबब बनने वाले भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ युवराज सिंह का नाम शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 12 छक्के लगाए हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस सूची में उनके बाद दूसरे पायदान पर नाम शामिल है इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन का जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले 5 टी20 मुकाबलों में 10 छक्के लगाए हैं जो किसी भी इंग्लैंड बल्लेबाज़ द्वारा भारत के खिलाफ लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इन दोनों के अलावा और कौन-कौन है इस सूची में शामिल आइये डालते हैं एक नज़र:

बल्लेबाज़ टीम मैच छक्के
युवराज सिंह भारत 5 12
इयोन मॉर्गन इंग्लैंड 5 10
सुरेश रैना भारत 7 8
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 6 6
केविन पीटरससन इंग्लैंड 4 5
जॉस बटलर इंग्लैंड 6 4