IREvIND: पहले टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नजर

भारतीय टीम ने शिखर धवन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट लिए हुई शानदार साझेदारी की बदौलत आयरलैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद ने भारत ने दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और उसके बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को मैच में आने ही नहीं दिया औऱ भारत ने इस मैच को 76 रनों से अपने नाम किया। मैच के दौरान बने कुछ मजेदार आंकड़े इस प्रकार है: # कुलदीप यादव अब अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा (16) विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने माइकल रिपन (15) को पीछे छोड़ा। # रोहित शर्मा और शिखर धवन अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 2 बार 150 से ऊपर रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बनी। इसके अलावा रोहित शर्मा तीन बार 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी में शामिल होने वाले पहले बल्लेबाज बने। (2 बार शिखर धवन और एक बार केएल राहुल) # भारत द्वारा बनाया गया 208 रनों को स्कोर आयरलैंड के खिलाफ दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन 2017 में अफगानिस्तान टीम (233-8) ने ग्रेटर नोएडा में बनाए थे। # श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद भारत तीसरा ऐसा देश बना, जिनके खिलाड़ियों ने देश के पहले और 100 वें टी20 मुकाबले में हिस्सा लिया। सुरेश रैना और एमएस धोनी ने यह कारनामा किया। # रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच हुई 160 रनों की साझेदारी टी20 अंतर्राष्ट्रीय में चौथे सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। # रोहित शर्मा अब टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ ब्रेंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल, शोएब मलिक और विराट कोहली हैं। # भारतीय टीम 100 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेलने वाली 7वीं टीम बनी। भारत से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड यह कारनामा कर चुकी है। # शिखर धवन भारत की तरफ से टी20 में 6000 रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और एमएस धोनी यह कारनामा कर चुके हैं। # भारतीय टीम ने 10वीं बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 200 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया। भारत से ऊपर सिर्फ दक्षिण अफ्रीका है, जिन्होंने 11 बार 200 से ऊपर का स्कोर बनाया है। # रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच हुई साझेदारी भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 13वीं 100 रनों से ऊपर की पार्टनरशिप थी और 7 बार रोहित शर्मा इसमें शामिल रहे हैं। # रोहित शर्मा 17 बार अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 50 से ऊपर का स्कोर बना चुके हैं, उनसे आगे सिर्फ विराट (18 बार) हैं। # भारतीय टीम ने इस मैच में 76 रनों से जीता। रनों के मामले में भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications